लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, कार्रवाई में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के अरु पंचायत अंतर्गत कल्हेपाट जगन ढोडा के समीप देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की घटने स्थल पर ही मौत गयी.

थाना क्षेत्र के अरु पंचायत अंतर्गत कल्हेपाट जगन ढोडा के समीप देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की घटने स्थल पर ही मौत गयी. अगले सुबह सूचना पर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है. कल्हेपाट जगन ढोडा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं सड़क दुर्घटना देर रात का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अभिनव कुमार को मिलते ही उनके निर्देश पर पुआनि गणेश कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज अग्रतर कार्रवाई में पुलिस जुट गयी. मृतक का पहचान बुटी ग्राम निवासी रोजामत अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र तौसीर अंसारी के रूप में किया गया है. वहीं बताया जाता है.कि तौसीर अंसारी कल्हेपाट ग्राम में आयोजित किसी कार्यक्रम में आया हुआ था, जो देर रात शौच के लिए जगन ढोडा की ओर गया था. उसी दौरान अज्ञात वाहन धक्का मार फरार हो गया. इस संदर्भ में थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना के कारण युवक का मौत होना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है और पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

Also Read: लोहरदगा : मौसम का मिज़ाज बदला, ठंड में हुई बढ़ोत्तरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >