आज से प्रभावी होगा लॉकडाउन थ्री, शर्तों के साथ कुछ गतिविधियों में मिलेगी ढ़ील

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पुन: लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन थ्री में जहां ग्रीन व ओरेंज जोन में शामिल जिलों में बहुत हद तक राहत दिया गया है.

मुंगेर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पुन: लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन थ्री में जहां ग्रीन व ओरेंज जोन में शामिल जिलों में बहुत हद तक राहत दिया गया है. वहीं दूसरी ओर रेड जोन में शामिल जिलों को कुछ शर्तों पर ही कुछ प्रकार की सुविधा में राहत दी गयी है. लेकिन रेड जोन जिला में अब भी लॉकडाउन पूर्व की तरह जारी रहेगा. हालांकि अब तक मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा रेड जोन में क्या प्रतिबंधित रहेगा और किस वर्ग में राहत दी जायेगी. इसे लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है.

बिहार के पांच जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है. जिसमें मुंगेर सहित पटना, रोहतास, बक्सर और गया शामिल है. रेड जोन में शामिल मुंगेर जिलावासियों को अभी कई प्रकार की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा. रेड जोन में निषिद्ध क्षेत्र में प्रतिबंधित गतिविधियों के अलावा भी कुछ गतिविधियों पर रोक रहेगी. इस क्षेत्र में रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, अंतर जिला या जिले के भीतर बसों का परिचालन नहीं होगा. जबकि नाई की दुकान, स्पा और सैलून के खोलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाया गया है. अन्य गतिविधियां कुछ पाबंदियों के साथ रेड जोन में शुरू करने की अनुमति केंद्र सरकार ने दी है.

अनुमति प्राप्त कार्यों के लिए व्यक्तिगत चार पहिया वाहन (चालक के अलावा दो यात्री) और दो पहिया वाहन (अकेले) की अनुमति होगी. शहरी क्षेत्र में गैर आवश्यक सामान की दुकानें, मॉल, बाजार और बाजार परिसर खोलने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि शहरी इलाकों में एकल दुकानें, आवासीय परिसर की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी. विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड), निर्यात केन्द्रित इकाइयों (ईओयू), औद्योगिक क्षेत्रों और औद्योगिक नगरों जैसे शहरी क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सीमित पहुंच के साथ स्वीकृति दे दी गई है.

निजी कार्यालय आवश्यकता के आधार पर 33 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन कर सकेंगे और बाकी घर से काम कर सकते हैं. मुंगेर रेड जोन में शामिल है और अब तक जिला प्रशासन द्वारा कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है. जिसके कारण केंद्र सरकार का आदेश मुंगेर जिला में कहां तक प्रभावी होगा. यह तो समय ही बतायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >