Lockdown 6.0/Unlock 2.0: कोरोना संकट के बीच ममता ने दिये एक जुलाई से मेट्रो सेवा शुरू करने के संकेत, हायर सेकेंड्री की परीक्षाएं रद्द

Lockdown 6/Unlock 2, West Bengal, Mamata Banerjee, Relaxation in Lockdown, Curfew, Exams Cancelled: कोलकाता : पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान रात के कर्फ्यू में ढील दी जायेगी. अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लागू की जायेंगी. यह घोषणा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है. वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 2, 6 और 8 जुलाई में होने वाली हायर सेकेंड्री की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान रात के कर्फ्यू में ढील दी जायेगी. अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लागू की जायेंगी. यह घोषणा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है. वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 2, 6 और 8 जुलाई में होने वाली हायर सेकेंड्री की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं.

ममता बनर्जी ने शुक्रवार (26 जून, 2020) को यह घोषणा की. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा करने के साथ ममता बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि कोलकाता में मेट्रो सेवाएं शुरू की जायें. उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल के अधिकारियों से उनकी बातचीत चल रही है और वह चाहती हैं कि 1 जुलाई से मेट्रो सेवाएं शुरू हो जायें.

ममता बनर्जी के मुताबिक, मेट्रो में जितनी सीटें हैं, उतने पैसेंजर के साथ सेवा शुरू की जानी चाहिए. उधर, राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा है कि वेस्ट बंगाल हायर सेकेंड्री की 2, 6 और 8 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. इन दिनों में जिन विषयों की परीक्षाएं होनी थी, उसकी नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोलीं एक्ट्रेस से नेता बनीं रूपा गांगुली : सीबीआइ जांच हो

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को 15 और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गयी. वहीं, 475 नये मरीज सामने आये. राज्य में जहां मरने वालों की संख्या 606 हो गयी है, वहीं, कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 15,648 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मरने वाले 15 में से 13 मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं और कोविड-19 ‘आकस्मिक’ था.

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने पर श्वेतपत्र की मांग की. भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक श्वेतपत्र की मांग की, जिसमें राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने के कारण उल्लेखित हों. भाजपा नेताओं ने साथ ही दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार लोगों के सामने केवल दिखावा कर रही है और वह कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए नियमों को लागू करने को लेकर गंभीर नहीं है.

प्रदेश भाजपा प्रमुख एवं लोकसभा सांसद दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों को लागू करने में असफल रहने को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भ्रम उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है कि सब कुछ ठीक है, लेकिन असली तस्वीर कुछ और है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बंगाल में नहीं की वर्चुअल रैली, भूपेंद्र ने किया ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक श्वेतपत्र लाना चाहिए और लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने के पीछे का तर्क समझाना चाहिए. राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने लॉकडाउन को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है. वर्तमान लॉकडाउन की अवधि 30 जून को समाप्त होनी थी.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >