बंगाल चुनाव 2021: विशाल लामा को गोजमुमो छोड़ने का अंजाम भुगतना पड़ेगा, विमल गुरूंग की चेतावनी, लामा ने कही ये बात

kaalchini News in hindi : गोरखा जनमुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में गए विशाल लामा को इसके परिणाम भुगतने होंगे , यह चेतावनी गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग ने दी. अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विशाल लामा ने कहा कि जो होगा देखा जायेगा.

कालचीनी: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में गये विशाल लामा को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. यह चेतावनी गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग ने दी. वहीं, इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विशाल लामा ने कहा कि जो होगा देखा जायेगा.

ज्ञात हो कि विशाल लामा, विमल गुरुंग के काफी करीबी थे. उन्हें डुआर्स के गोजमुमो का सेनापति माना जाता था. लेकिन विशाल लामा गत शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये और भाजपा ने भी उन्हें कालचीनी से टिकट दे दिया.

बता दें कि कालचीनी विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजर टिकी हुई है. यहां से तृणमूल ने पासांग लामा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, भाजपा के टिकट पर विशाल लामा मैदान में हैं. यहां भाजपा और तृणमूल में कांटे की टक्कर है. मंगलवार को गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग कालचीनी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जयगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

Also Read: Assembly Election 2021: अमित शाह पर ममता के हमले के जवाब में गिरिराज का दीदी पर प्रहार, कहा-TMC को सता रहा चुनाव में हार का डर

इसके बाद कालचीनी से तृणमूल उम्मीदवार पासांग लामा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया हैं. इस दौान विमल गुरूंग ने पत्रकारों से कहा, ‘कल तक कालचीनी का माहौल थोड़ा ठीक था, लेकिन अब बदल गया है. इसीलिए मैं यहां आया हूं. किसी भी तरह यह सीट जीता कर रहूंगा.’

Also Read: Bengal Chunav 2021: अमित शाह पर ममता के हमले के जवाब में गिरिराज का दीदी पर प्रहार, कहा-TMC को सता रहा चुनाव में हार का डर

भाजपा प्रत्याशी विशाल लामा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘विशाल लामा कल तक मेरे साथ था और आज चला गया है. वह सिर्फ अपने मतलब के लिए काम करता है. इसका नतीजा भी उसे भुगतना पड़ेगा. हम लोग उसे यह जरूर दिखाएंगे कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा छोड़ने का क्या नतीजा होता है’ .

Posted By – Aditi Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >