Lalita Panchami 2022: आज रखा जा रहा है ललिता पंचमी व्रत, जानें पूजन विधि, महत्व और कथा

Lalita Panchami 2022: ललिता पंचमी आज यानी 30 सितंबर को मनाया जा रहा है. ललिता पंचमी के दिन शक्ति स्वरूपा ललिता देवी जो कि माता पार्वती का रूप हैं, उनकी पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन माता ललिता को समर्पित है.

Lalita Panchami 2022:  हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ललिता पंचमी मनाई जाती है. इस साल यह त्योहार 30 सितंबर को मनाया जा रहा है. ललिता पंचमी के दिन शक्ति स्वरूपा ललिता देवी जो कि माता पार्वती का रूप हैं, उनकी पूजा की जाती है.  शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन माता ललिता को समर्पित है.

ललिता पंचमी व्रत 2022 तिथि

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 29 सितंबर को देर रात 12 बजकर 08 मिनट पर प्रारंभ हो रही है और यह तिथि 30 सितंबर को रात 10 बजकर 34 मिनट तक मान्य रहेगी. उदयातिथि के आधार पर इस साल ललिता पंचमी व्रत 30 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा.

ललिता पंचमी 2022: महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, यह माना जाता है कि देवी ललिता देवी दुर्गा (Devi Durga) का अवतार हैं. वह कामदेव की राख से प्रकट हुए ‘भांडा’ नामक राक्षस को मारने के लिए पैदा हुई थी और देवी ललिता ने राक्षस को मार डाला था। ललिता पंचमी को ‘उपांग ललिता’ के नाम से भी जाना जाता है.

लोग देवी ललिता को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं. यह भी माना जाता है कि जो लोग इस विशेष दिन देवी ललिता की पूजा करते हैं, उन्हें बुराई से सुरक्षा मिलती है और मां भक्तों को सुख, समृद्धि, ज्ञान, ज्ञान और मनोकामना पूर्ति प्रदान करती हैं.

ललिता पंचमी गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में अधिक लोकप्रिय है. लोग मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करते हैं और अपने परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं. देवी ललिता की पूजा उसी तरह की जाती है जैसे नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान देवी दुर्गा / चंडी की पूजा की जाती है.

ललिता पंचमी व्रत के दिन ऐसे करें पूजा

ललिता पंचमी का व्रत रखने वाले जातकों को नीचे बताए गए नियम से ही माता ललिता की पूजा करनी चाहिए-

व्रत विधि

  • ललिता पंचमी के दिन सबसे पहले स्नान कर लें.

  • उसके बाद किसी भी बांस की टोकरी या बर्तन में नदी किनारे से बालू या रेत घर ले आए.

  • इस बालू को देवी ललिता का रूप देकर स्थापित करें. यदि मूर्ति बनाना संभव ना हो, तो

  • आप माता की कोई तस्वीर भी स्थापित कर सकते हैं.  

  • अब पूरे विधि-विधान से माता ललिता की पूजा करें.

  • पूजा के बाद फूल और चावल हाथ में लेकर नीचे बताए गए मंत्र का जाप करते हुए 28 बार पुष्पांजलि अर्पित करें.

मंत्र

ललिते ललिते देवि सौख्यसौभाग्यदायिनी।

या सौभाग्यसमुत्पन्ना तस्यै देव्यै नमो नमः॥

आज के दिन 15 ब्राह्मणों और 15 कन्याओं को भोजन करवाएं 

इस दिन घर पर हवन करें और उसके बाद 15 ब्राह्मणों और 15 कन्याओं को भोजन कराएं.
ललिता पंचमी के दिन ललिता सहस्त्रनाम और ललिता त्रिशती का पाठ अवश्य करना चाहिए.
व्रत रखने वाले लोग दिन में उपवास रखें और रात में जागरण करें.
अगले दिन माता की प्रतिमा या चित्र का विसर्जन कर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >