Laal Singh Chaddha क्यों हुई थी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप? आमिर खान बोले- लोग घर आकर…

Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी. फिल्म से आमिर को काफी उम्मीद थी. हालांकि सालों बाद अब एक्टर ने इसपर बात की.

Laal Singh Chaddha: आमिर खान (Aamir Khan), करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) से मेकर्स को काफी उम्मीद थी. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

Laal singh chaddha

सालों बाद आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के असफल होने पर बात की. एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 3.0 पर एक्टर ने कहा, “यह मेरे दिल के करीब एक फिल्म है. अद्वैत, करीना और पूरी कास्ट और क्रू ने कड़ी मेहनत की और यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.

Laal singh chaddha

आमिर खान ने कहा, दो चीजें हुईं, काफी समय बाद मेरी फिल्म नहीं चली, तो परिवार और दोस्त मुझसे पूछने घर आते थे, ‘क्या मैं ठीक हूं?’ मुझे एहसास हुआ कि फ्लॉप के बाद मुझे बहुत प्यार मिल रहा है. यह इसका मजेदार पक्ष था.

आगे एक्टर ने कहा, वास्तविक पक्ष यह है कि विफलता आपको सिखाती है कि वास्तव में क्या गलत हुआ है. इससे आपको यह समझने का मौका मिलता है कि उस कहानी को कहने में आपकी क्या गलती थी.”

आमिर ने ये भी कहा कि, मैंने इस पर बहुत सोचा, यह मेरे लिए एक बड़ी सीख थी. मैंने इस फिल्म में कई लेवल पर बहुत सारी गलतियां की. भगवान का शुक्र है कि मैंने सिर्फ एक फिल्म में ये गलतियां की.

Also Read: Laal Singh Chaddha देखने के बाद Aamir Khan की मां ने दिया रिएक्शन, बोलीं- आमिर आप किसी की बात मत सुनिए…

आखिर में आमिर ने कहा कि, इमोनशली रूप से, मैं इस बात से काफी दुखी हुआ कि फिल्म नहीं चली. मुझे दुख सहने में समय लगा.”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए आमिर खान ने 50 करोड़ रुपये लिए थे. जबकि करीना कपूर ने इसके लिए 8 करोड़ रुपये लिए थे.

‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान की मां के किरदार में एक्ट्रेस मोना सिंह नजर आई थी. उन्होंने इस किरदार को प्ले करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की फीस ली थी.

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म को लेकर आमिर ने कहा था, मैंने पिछले सप्ताह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू की. हम इसे इस साल क्रिसमस पर रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >