Astrology: कुंडली से समझिए जिंदगी के राज? जानें आपके भाग्य में संतान योग है या नहीं

1 / 1
Astrology: कुंडली से समझिए जिंदगी के राज? जानें आपके भाग्य में संतान योग है या नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

Astrology: कुंडली से समझिए जिंदगी के राज? जानें आपके भाग्य में संतान योग है या नहीं

Janam Kundali: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जन्म कुंडली उसके भविष्य, वर्तमान और भूतकाल के बारे में जानकारी देती है. कुंडली में 12 घर या 12 भाव होते हैं. कुंडली के इन 12 भावों से जिंदगी के राज खुलते हैं. इन्हीं को देखकर ज्योतिषाचार्य व्यक्ति के जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी करते हैं.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि लग्‍नेश, पंचमेश और नवमेश तीनों ग्रह शुभ ग्रहों से युत होकर 6, 8 और 12वें भाव में गए हों तो विलंब से संतान होती है. दशम भाव में सभी शुभ ग्रह और पंचम भाव में सभी पाप ग्रह हों तो संतान विलंब से हो पाती है.

45 साल में हो सकती है संतान

एकादश भाव में राहु विराजमान है तो वृद्धावस्‍था में पुत्र होने का योग बनता है. यदि किसी महिला के हाथ में चंद्र पाप ग्रह से युक्‍त अथवा दृष्‍ट हो और सूर्य को शनि देखता हो तो लगभग 45 साल की उम्र में उस महिला को संतान की प्राप्ति हो सकती है.

30 साल के बाद मां बनने का योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली के पंचम भाव का स्‍वामी शुक्र के साथ हो तो 30 साल के बाद की उम्र में पुत्र होता है. वहीं पंचमेश और बृहस्‍पति 1-4-7-10 स्‍थानों में हो तो 36 वर्ष की आयु में संतान की प्राप्ति होती है.

40 साल की उम्र में मिलता है संतान सुख

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जब कुंडली के नवम भाव में बृहस्‍पति हो और बृहस्‍पति से नवम भाव में शुक्र लग्‍नेश से युत हो तो 40 साल की उम्र में महिला को संतान सुख की प्राप्ति का योग रहता है.

संतान योग कब बनता है?

कुंडली में जब संतान प्राप्ति कारक ग्रह बृहस्पति की दशा आती है अथवा कुंडली के पंचम भाव के स्वामी की दशा प्राप्त होती है या उन ग्रहों की दशा प्राप्त होती है, जो पंचम भाव से संबंध बना रहे हों और शुभ ग्रह हों तो जातक को संतान प्राप्ति के योग बन जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >