Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan की एक्ट्रेस पलक तिवारी ने सलमान खान की तारीफ की, बोली- मैं ना तो स्टार किड हूं और…

पलक तिवारी पहले अरबाज खान की फिल्म ‘रोज़ी द सैफ्रॉन चैप्टर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन उस फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया. पलक ने कहा, जो होता है अच्छे के लिए होता है.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. पलक कहना है कि एक कलाकार की बेटी होने के नाते उन्हें मिलने वाले विशेषाधिकार का उन्हें एहसास हैं, लेकिन वह मनोरंजन की दुनिया में अपने दम पर जगह बनाने की कोशिश करेंगी.

पलक तिवारी बोली- मैं न तो ‘स्टार किड’ हूं…

पलक तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं न तो ‘स्टार किड’ हूं और न आम इंसान. मुझे बस इतना फायदा मिला है कि लोग मुझे आसानी से पहचान लेते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी (मां के अभिनेत्री होने की) वजह से मुझे काफी काम मिलने लगा हो. हालांकि मैं फिर भी खुद को खुशकिस्मत समझती हूं. यह मेरे लिए नया है.. लोग मुझे इससे पहले भी पहचानते थे लेकिन मेरी मां की उपलब्धियों की वजह से.’’

सलमान खान की तारीफ में पलक ने कही ये बात

इससे पहले पलक अरबाज खान की फिल्म ‘रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन उस फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया. पलक ने कहा, ‘‘जो होता है अच्छे के लिए होता है. ‘रोज़ी’ पर बात नहीं बन पाई लेकिन उसके बाद मुझे बहुत बड़े कलाकार (सलमान) के साथ काम करने का मौका मिला. मुझे नहीं लगता है कि इससे बेहतर शुरुआत कोई हो सकती थी.’’ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ मिलने पर उनकी मां श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर पलक ने कहा, ‘‘उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वह शायद फिल्म आने के बाद या शायद तीन या चार फिल्में आने के बाद तारीफ करें.’’

Also Read: KKBKKJ BO Collection Day 3: वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
किसी का भाई किसी की जान का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने भले ही पहले दिन थोड़ी कम कमाई की, लेकिन अब वो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ 81 लाख कमाया था. दूसरे दिन मूवी ने 25 करोड़ का बिजनेस किया. अब तीसरे दिन मूवी ने छप्परभाड़ कर कमाई की. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो तीसरे दिन 26 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस हुआ है. टोटल कमाई की बात करें तो ये 67 करोड़ 6 लाख रुपये का कलेक्शन हो गया है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >