Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan की एक्ट्रेस भूमिका चावला ने कहा- यह तारीफ है कि लोग अब भी मुझे ‘तेरे नाम’ के…

हाल ही में एक्ट्रेस भूमिका चावला फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में वेंकटेश के साथ नजर आई. एक्ट्रेस ने इस मूवी को लेकर बात की. बता दें कि इससे सलमान के साथ भूमिका ने फिल्म तेरे नाम में काम किया था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. भूमिका और सलमान ने पहले भी साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ में काम किया था. एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ फिल्म अविस्मरणीय होती हैं और ‘तेरे नाम’ भी ऐसी ही एक फिल्म है. चावला ने 2003 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ में निर्जरा की भूमिका निभाई थी. अभिनेत्री ने कहा कि यह एक ‘‘खूबसूरत प्रशंसा’’ है कि दर्शकों को अब भी यह किरदार याद है.

भूमिका चावला ने कही ये बात

भूमिका चावला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक वर्चुअल साक्षात्कार में कहा, ‘‘कुछ फिल्म छाप छोड़ती हैं और वे इसलिए छाप छोड़ती हैं कि लोग उसे भुला न सकें. इसलिए मैं इसे खूबसूरत प्रशंसा के रूप में लेती हूं कि लोग मुझे अब भी निर्जरा के रूप में याद करते हैं.’’ वह सतीश कौशिक के निर्देशन वाली रोमांस ट्रेजडी फिल्म के लिए उन्हें मिले प्यार से रोमांचित हैं लेकिन उनका मानना है कि उन्हें अन्य यादगार भूमिकाएं देने की जिम्मेदारी फिल्म उद्योग की है.

‘किसी का भाई किसी की जान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फरहाद सामजी के निर्देशन वाली की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भूमिका चावला के साथ वेंकटेश हैं जिनके साथ उन्होंने 2002 में आई तेलुगु फिल्म ‘वासु’ की थी. उन्होंने ‘किसी का भाई…’ को ऐसी फिल्म बताया जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों के परिवार एक साथ आते हैं. वही बता दें कि बॉक्स ऑफिस इंडिया और शुरुआती अनुमानों की मानें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये कमा लिए है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि मूवी ने 22-25 करोड़ का कलेक्शन किया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 15.81 करोड़ की कमाई की थी. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 2: ईद पर सलमान खान की फिल्म ने किया कमाल, कमाई में आया भारी उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >