सिद्धार्थ मल्होत्रा की मॉम को इम्प्रेस करना कियारा आडवाणी के लिए नहीं था आसान, बेलने पड़े थे कई पापड़

कियारा आडवाणी ने इसी साल फरवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा​संग ड्रीम वेडिंग की थी और बहुत ही कम समय में एक्ट्रेस ने अपनी सास रिम्मा मल्होत्रा ​को इम्प्रेस करना सीख लिया है. अभिनेत्री ने अब खुलासा किया है कि कैसै उन्होंने अपनी सासु मां को इम्प्रेस किया था.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल में से एक हैं. दोनों ने इसी साल फरवरी में ड्रीम वेडिंग की थी. जिसके बाद से लगातार ये कपल लाइमलाइट में बने हुए है. हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब कियारा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने सिद्धार्थ की मॉम को कैसे इम्प्रेस किया.

कियारा ने कैसे सिद्धार्थ की मॉम को किया इम्प्रेस

मिर्च प्लस के साथ बात करते हुए, कियारा आडवाणी ने खुलासा किया कि उनकी सास को पानी पुरी काफी ज्यादा पसंद हैं और उन्होंने उन्हें इसी से इम्प्रेस भी किया है. दरअसल कियारा ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी में भी पानी पुरी का काउंटर लगाया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सास फिलहाल उनके साथ मुंबई में रह रही हैं और पहले दिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वे सभी के लिए घर पर पानी पुरी बनाएं. इस बात से उनकी सासु मॉम काफी खुश हुई.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी

बॉलीवुड के लवबर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा​और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़े ने अपने करीबी इंडस्ट्री मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ रॉयल वेडिंग की. जिसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ. करण जौहर, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित अन्य लोग उनके विशेष दिन में शामिल हुए थे.

Also Read: Puneet Superstar के खिलाफ इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला
कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की झोली में कई सारी फिल्में हैं. उन्होंने अपनी शादी से पहले राम चरण के साथ आरसी 15 की शूटिंग पूरी की. उनकी हालिया रिलीज सत्यप्रेम की कथा समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित है. शीर्षक मूलतः सत्यनारायण की कथा रखा गया था. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, नाटक 29 जून 2023 को नाटकीय रूप से रिलीज़ किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >