विधायक दशरथ गागराई की मौजूदगी में झामुमो में शामिल हुए कई दलों के कार्यकर्ता

खरसावां (शचींद्र दाश/अजय महतो) : झामुमो के खरसावां प्रखंड (भाग -एक) की बैठक बड़ाबांबो हाट परिसर में प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नवगठित प्रखंड समिति व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. इस दौरान पार्टी की नीति व सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए विभिन्न पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा.

खरसावां (शचींद्र दाश/अजय महतो) : झामुमो के खरसावां प्रखंड (भाग -एक) की बैठक बड़ाबांबो हाट परिसर में प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नवगठित प्रखंड समिति व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. इस दौरान पार्टी की नीति व सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए विभिन्न पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा.

कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने माला पहना कर व पुष्पगुच्छ देकर सभी का स्वागत किया. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है. पार्टी में विश्वास जताने वाले सदस्यों का पार्टी में स्वागत है. खरसावां के विकास में हम सब मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे. सभी के सहयोग से खरसावां में विकास का काम किया जायेगा.

Also Read: भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस को मिली सफलता, एक गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

श्री गागराई ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाइए. निजी और सरकारी स्तर पर निदान का भरपूर प्रयास किया जायेगा. राज्य में पहली बार झारखंडी सरकार बनी है. आदिवासी और मूलवासियों के हितों की रक्षा झारखंड मुक्ति मोर्चा ही कर सकता है. विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने कहा कि स्थानीय विधायक दशरथ गागराई क्षेत्र के विकास में लगे हुए हैं.

Also Read: प्रभात खबर इंपैक्ट : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आखिर क्यों ली बोकारो के एक पीड़ित परिवार की सुध ? पढ़िए ये रिपोर्ट

भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रधान, युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निर्मल महतो, पूर्व भाजपा सदस्य राजेन सिंहदेव, पूर्व भाजपा सदस्य कानू प्रधान, वार्ड सदस्य सह भाजपा नेता राजीव सुरी, गोपालपुर के सक्रिय भाजपा सदस्य खेमराज महतो, आजसू नेत्री सबिता महतो एवं भाजपा की सक्रिय सदस्य यमुना तांती मुख्य रूप से शामिल हुए.

Also Read: Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, एसआईटी गठित, जमशेदपुर की पांच साल की मासूम के हत्यारों को जल्द कड़ी सजा के लिए चलेगा स्पीडी ट्रायल

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्राण मेलगान्डी, नायडू गोप, मिनू गोप, सुशील महतो, चिंतामणि महतो, सानगी हेम्ब्रम, दिलीप महतो, परमेश्वर तांती, सुकरा महतो, सुनाय बानरा, सुमित्रा रविदास, अजय सामाड, बलजीत महतो, यशोदा गोप, जीतमोहन महतो, राकेश पुरती, दशरथ महतो, सुनाय बानरा आदि उपस्थित थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >