ऐसा होगा ट्रैफिक प्लान
पिस्का मोड़ होकर हजारीबाग रोड जानेवाले सभी बड़े भारी मालवाहक वाहन तिलता चौक से रिंग रोड (लॉ यूनिवर्सिटी) होते हुए हजारीबाग रोड की ओर जायेंगे.
हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, इटकी रोड, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा रोड, पिस्का मोड़ जानेवाले भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड (लॉ यूनिवर्सिटी) तिलता चौक होकर जा सकेंगे.
खूंटी की तरफ से आनेवाले भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होते हुए रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर जा सकेंगे और उसी मार्ग से हजारीबाग से खूंटी की ओर जायेंगे.
जमशेदपुर रोड से हजारीबाग रोड जानेवाले सभी भारी मालवाहक वाहन नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ होकर हजारीबाग रोड से आगे जा सकेंगे.
गुमला रोड, लोहरदगा रोड, खूंटी रोड से जमशेदपुर जानेवाले भारी मालवाहक वाहन व जमशेदपुर से गुमला, लोहरदगा, खूंटी जानेवाले भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड (सीठियो) होकर आना-जाना करेंगे.