एकता कपूर और रिया 'द क्रू' के लिए फिर आईं साथ, करीना कपूर संग तब्बू और कृति सेनन भी आयेंगी नजर

स्ट्रगलिंग एयरलाइन इंडस्ट्री के बैकग्राउंड पर आधारित 'द क्रू' एक मजेदार कॉमेडी होगी. फिल्म में तीन महिलाएं खुद को साबित करने के लिए सब कुछ करती है. हालांकि, उनकी डेस्टिनी कुछ अजीब सिचुएशन में ले जाती हैं और वे झूठ के जाल में फंस जाती हैं. 'द क्रू' गलतियों और हादसों की कॉमेडी से भरी राइड है.

एक्ट्रेस तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया हैं. अब पहली बार बॉलीवुड की ये तीन खूबसूरत लीडिंग लेडीज कॉमिक केपर ‘द क्रू’ में एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण ‘वीरे दी वेडिंग’ की सुपर-हिट निर्माता जोड़ी, एकता आर कपूर और रिया कपूर द्वारा किया गया है, जो दर्शकों के लिए ड्रामा और कॉमेडी का कॉकटेल लाने के लिए फिर से साथ आई हैं.

निर्माता एकता कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) ने साझा किया, “वीरे दी वेडिंग की सफलता के बाद, बालाजी मोशन पिक्चर्स शानदार रिया कपूर के साथ एक और फिल्म के लिए साथ आकर खुश हैं. तब्बू, कृति और करीना ‘द क्रू’ के लिए एक एकदम परफेक्ट हैं और फिल्म सुपर एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ फनी भी है. मैं इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.”

निर्माता रिया कपूर (एकेएफसीएन प्रोडक्शंस) ने साझा किया, ”इन तीन खूबसूरत, प्रतिभाशाली मूवी स्टार्स को मेरी अगली फिल्म के लिए लाना एक सपने के सच होने जैसा है. मैं उत्साहित, दृढ़ निश्चयी और नर्वस हूं, और शूटिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती. साथ ही, यह दूसरी बार है जब मैं ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद एकता के साथ काम कर रही हूं और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि वो मुझे सपोर्ट कर रही हैं.”

कृति सेनन ने कहा, “मैं हमेशा मजबूत किरदारों और अनूठी कहानियों का इंतजार करती हूं और ‘द क्रू’ उनमें से एक है. मैं दो प्रतिभाओं, तब्बू मैम और करीना के साथ काम करने के लिए बहुत खुश हूं. मैंने हमेशा उनकी और उनके काम की तारीफ की है और उन्हें देखा है. मैं कुछ मौकों पर तब्बू मैम से मिली हूं और वह हमेशा बेहद गर्मजोशी से भरी रही हैं. बेबो आइकॉनिक हैं, मैं एक फैन गर्ल रही हूं. दूसरी ओर, रिया और एकता बेहतरीन और स्ट्रॉंग निर्माता हैं. ये सफर शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती.

करीना कपूर ने कहा, वीरे दी वेडिंग मेरे दिल में एक खास जगह रखती है…रिया और एकता के साथ काम करना एक कमार का सफर था. इसलिए जब रिया अपने नए प्रोजेक्ट ‘द क्रू’ के साथ मेरे पास आई तो मैं काफी उत्सुक थी. इसका मतलब यह भी है कि मुझे दो शानदार एक्टर्स, तब्बू और कृति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिल रहा है. मैं इस परियोजना को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं और इस ट्राइफेक्टा को रोल होने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.

तब्बू ने कहा, ”मैं इस फिल्म पर दो खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं करीना और कृति और दो और जूनून से सभी महिलाओं, रिया और एकता के साथ निर्माता और निर्देशक राजेश कृष्णन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. पागलपन, जॉय, किरदारों के उतार-चढ़ाव के साथ, यह एक रोलर कोस्टर होने जा रही है और मैं इस पर सवार होने के लिए बेसब्र हूं.” गौरतलब है कि राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड और अनिल कपूर प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म फरवरी 2023 से फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >