रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में करीना कपूर बनीं 'पू', करण जौहर के सामने बोला K3G का डायलॉग, VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें करीना कपूर दिख रही है. वीडियो में करण जौहर की आवाज सुनाई दे रही है. वो कहते है. 'कौन है जिसने दोबारा मुड़ के तुम्हे नहीं देखा. हू इज दिस?'.

Kareena Kapoor video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में कपूर और भट्ट परिवार के लोगों ने जमकर धमाल मचाया. वेडिंग में करीना कपूर खान काफी खूबसूरत दिखी. बेबो ने हाल ही में सैफ अली खान, अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ तसवीरें शेयर की थी. इस बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘कभी खुशी कभी गम’ की ‘पू’ की एक्टिंग करते दिख रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें करीना कपूर दिख रही है. वीडियो में करण जौहर की आवाज सुनाई दे रही है. वो कहते है. ‘कौन है जिसने दोबारा मुड़ के तुम्हे नहीं देखा. हू इज दिस?’. इसपर एक्ट्रेस धीरे से ‘पू’ कहती है. जिस अंदाज में बेबो ने ये बोला वो देखने लायक है.

https://www.instagram.com/p/CcYrWwBjwow/

इस वीडियो को करीना कपूर के एक फैन पेज ने शेयर किया है. इसमें करीना ‘कभी खुशी कभी गम’ की ‘पू’ के अंदाज में दिखी. एक मीडिया यूजर ने लिखा, प्लीज उनका और वीडियोज अपलोड कीजिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, करीना बहुत खूबसूरत लग रही है. कई यूजर्स ने उनके लुक की भी तारीफ की.

https://www.instagram.com/p/CcVs0xsp8WG/

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से कुछ तसवीरें शेयर की थी. एक तसवीर में वो अपने पति सैफ अली खान और तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ दिख रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह एक फैमिली फोटो पाने की कोशिश कर रहे हैं …”सैफू तसवीर के लिए मुस्कुराओ… टिम अपनी नाक से अपनी उंगली निकालो … जे बाबा यहां देखो … मैं-अरे कोई फोटो लो यार… क्लिक.

Also Read: ये है Ranbir Kapoor की पहली पत्नी? सुनील ग्रोवर ने शेयर की फोटो, फैंस बोले-रणबीर कपूर पहले से शादीशुदा…

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में करीना बेहद खूबसूरत दिखी. फिल्मों की बात करें तो बेबो आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी. इसके अलावा जल्द ही सुजॉय घोष की अगली फिल्म के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगी, जिसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >