करण जौहर ने विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी संग फिल्म की अनाउंस, बोले- ये मेरे दिल के करीब..

करण जौहर ने एक फिल्म के लिए विक्की कौशल संग हाथ मिलाया है. अनटाइटल्ड फिल्म 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माता ने कहा ये मूवी मेरे दिल के काफी करीब है.

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोडक्शन वेंचर की रिलीज डेट की घोषणा की. रोमांटिक-कॉमेडी में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है. फिल्म निर्माता ने टीम के बारे में एक लंबा नोट भी लिखा और बताया कि यह फिल्म उनके दिल के करीब है. ये फिल्म 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी,

विक्की कौशल संग करण जौहर ने मिलाया हाथ

इस फिल्म को लेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया. जिसमें लिखा, “एक फिल्म जो विभिन्न कारणों से मेरे दिल के बेहद करीब है… @बिंद्राअमृतपाल (मेरे लिए निर्माता और परिवार) न केवल कंटेंट और प्रतिभा की ताकत बन गए हैं, बल्कि मुझे इस बात पर गर्व है कि उन्होंने गर्मजोशी और रचनात्मकता की कंपनी कैसे बनाई है. एक कंपनी जो किसी भी व्यावसायिकता से ऊपर सद्भावना रखती है. @आनंदनतिवारी, उनके साथी और हमारी फिल्म के निर्देशक, सुनहरे दिल वाले शहर के सबसे मज़ेदार व्यक्ति हैं! उनकी फिल्म दोनों को पूर्ण रूप से दर्शाती है.” इसके बाद करण जौहर ने अपने अभिनेताओं की सराहना करते हुए विक्की कौशल को न केवल एक अद्भुत अभिनेता, बल्कि एक गरिमापूर्ण और मजबूत इंसान भी बताया. करण ने तृप्ति डिमरी को ‘ठोस’ और एमी विर्क को एनर्जी ‘पावरहाउस’ कहा.

https://www.instagram.com/p/CueuJPNp_3E/?hl=en
करण जौहर ने की तृप्ति डिमरी की तारीफ

उन्होंने कहा, “मैं @vickykaushal09 के साथ सहयोग करने के लिए बहुत रोमांचित हूं, जिनकी मैं न केवल एक कलाकार के रूप में बल्कि एक गरिमापूर्ण और मजबूत इंसान के रूप में भी बहुत प्रशंसा करता हूं! मैं जल्द ही एक दिन फिर से उन्हें निर्देशित करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता…हमने लस्ट स्टोरीज़ में ऐसा धमाका किया था!!! @ammyvirk समान मात्रा में ऊर्जा और कलात्मकता का पावरहाउस है! और मेरी प्यारी @tripti_dimri जो पहली बार कमर्शियल अवतार में है.”

Also Read: कृष्णा अभिषेक ने भरी महफिल में कपिल शर्मा को लेकर कह दी ऐसी बात, जिसे सुन फैंस बोले- दोनों के बीच फिर लड़ाई…
विक्की ने करण पर लुटाया प्यार

विक्की कौशल ने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “करण! दिल वाले इमोजी के साथ.” जबकि तृप्ति डिमरी ने लिखा, “मैं सचमुच अपना उत्साह नहीं रोक सकती…@karanjohar मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद.. केवल आपके लिए प्यार.” अभिनेता-निर्देशक आनंद तिवारी ने भी टिप्पणी की, “तुम्हें मेरा सारा प्यार करण!! हमारे सपनों को सिनेमाई हकीकत में बदलने के लिए आपको कितना भी धन्यवाद दूं, कम है!! हम फरवरी में अपनी फिल्म को दुनिया के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते!!!”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >