पारंपरिक हेडपीस को ‘ताज’ कहे जाने पर कंगना रनौत ने लोगों को लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर कही दी बड़ी बात

कंगना रनौत ने उनके पारंपरिक हेडपीस को ताज कहने पर लोगों की जमकर क्लास लगाई. कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा, यह एक ताज नहीं है यह एक पारंपरिक भारतीय गहना है… पंजाब और हिमाचल में बहुत लोकप्रिय है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है. कंगना ने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया, जिसमें वो रॉयल लुक में दिखी. एक्ट्रेस के इस लुक से आपकी नजर नहीं हटेगी. उन्होंने कलरफुल लहंगा और एक पारंपरिक हेडपीस पहना था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि कई लोगों ने उनके हेडपीस को क्राउन समझ लिया. ये बात एक्ट्रेस को पसन्द नहीं आई और उन्होंने लोगों की क्लास लगा दी.

पारंपरिक हेडपीस को ‘ताज’ कहे जाने पर नाराज हुई कंगना रनौत

कंगना रनौत ने उनके पारंपरिक हेडपीस को ताज कहने पर लोगों की जमकर क्लास लगाई. कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा, यह एक ताज नहीं है यह एक पारंपरिक भारतीय गहना है… पंजाब और हिमाचल में बहुत लोकप्रिय है… पंजाब में इसे सग्गी फूल के नाम से जाना जाता है और हिमाचल में यह चक्क का ही एक रूप है… यहां तक कि भारतीय भी अपनी विरासत के बारे में नहीं जानते हैं.

कंगना रनौत ने कही ये बात

क्वीन फेम कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी पंजाबी महिलाओं की सग्गी पहने तसवीरें पोस्ट की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पंजाब में पारंपरिक सग्गी फूल.” इसके अलावा उन्होंने इसी तरह के हेडपीस में एक महिला की एक और फोटो अपने इंस्टा स्टोरी में लगाकर लिखा, “हिमाचल में विभिन्न हेडगेयर.”

Also Read: Zara Hatke Zara Bachke Collection Day 3: वीकेंड पर सारा-विक्की का चला जादू, तीसरे दिन की कमाई रही सबसे ज्यादा
कंगना रनौत की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत का शेड्यूल इन-दिनों काफी टाइट चल रहा है. पाइपलाइन में कुछ फिल्में हैं. वह अगली बार इमरजेंसी नामक फिल्म में दिखाई देंगी. वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी. उनके पास तेजस, चंद्रमुखी 2 जैसी फिल्में भी हैं. प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, डिवा अगली बार आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा नामक फिल्म में दिखाई देंगी. वह हाल ही में Amazon Prime Videos की सीरीज Citadel में नजर आई थीं. उनकी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन, उन्होंने हाल ही में अपनी एक और हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की, जिसका शीर्षक हेड ऑफ स्टेट रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >