Kangana Ranaut की इंग्लिश का सोनम कपूर ने उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस बोलीं- मूवी माफिया से लड़कर बस यही कमाया

कंगना रनौत किसी ना किसी फिल्म, टॉपिक को लेकर अपने विचार व्यक्त करती रहती है. इस बार उन्होंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर कटाक्ष किया. उन्होंने सोनम कपूर की बातों पर बड़ी बात कही है.

कंगना रनौत बॉलीवुड के सबसे मशहूर नामों में से एक हैं. कंगना सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने से कभी नहीं कतराती हैं. वैसे तो पंगा क्वीन किसी ना किसी फिल्म, टॉपिक को लेकर अपने विचार व्यक्त करती रहती है. इस बार उन्होंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर कटाक्ष किया. एक्ट्रेस ने एक पुराना वीडियो शेयर जिसमें सोनम कपूर एक सवाल के जवाब में कंगना का नाम लेते दिखी. अब इसे लेकर कंगना ने बड़ी बात कह दी है.

कंगना रनौत की इंग्लिश का उड़ा मजाक

कंगना रनौत ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड की एक क्लिप शेयर की. क्लिप में करण, सोनम से पूछते है, “यदि आपके पास मशहूर हस्तियों को ये पहलू देने की शक्ति है तो आप किसे देंगे – फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने की क्षमता.” हालांकि सोनम ने पहले किसी का नाम नहीं लिया. उसके बाद उन्होंने कंगना की तारफी की और कहा, मुझे लगता है कि कंगना को फैशन की बहुत अच्छी समझ है लेकिन…”इस पर करण ने आगे कहा, क्वैश्चनबेल इंग्लिश और इसपर सोनम सहमत हो गईं.

कंगना रनौत ने कही ये बात

इसपर कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “फिल्म माफिया के साथ वर्षों के झगड़े से मैंने जो सीखा वह यह है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का कभी भी अंग्रेजी न बोलने के लिए मज़ाक नहीं उड़ाया जाएगा… साथ ही वह शो आधिकारिक तौर पर हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है.” आगे उन्होंने लिखा, “लास्ट में मेरा कमबैक मिस ना करें. यहां तक कि 24 साल की उम्र में भी खुले तौर पर धमकाए जाने, अपमानित होने और मजाक उड़ाए जाने के बाद भी मैंने अनुग्रहपूर्ण परिष्कार अभिव्यक्ति और विनम्रता दिखाई जो तथाकथित महान परवरिश वाली अंग्रेजी बोलने वाली गपशप करने वाली आंटियां कभी नहीं दिखा सकतीं…”

जल्द शुरू होगा कॉफी विद करण

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब कॉफी विद करण सीजन 8 में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ आएंगे. दोनों इस सीजन के पहले गेस्ट होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, करण के साथ शाहरुख के रिश्ते काफी अच्छे है. इस वजह से बेटे आर्यन के साथ शो पर किंग खान ने हामी भरी. हालांकि वजह जो भी हो, पिता-बेटे की जोड़ी को शो में देखकर फैंस काफी खुश होंगे.

Also Read: Koffee With Karan 8 में शाहरुख खान होंगे पहले गेस्ट, साथ में होगा ये खास शख्स, जानिए कौन है वो?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >