Kailash Kher Birthday: जब गंगा नदी में कूद गए थे कैलाश खेर, सिंगर ने खुद किया था खुलासा, जानिए वजह

Kailash Kher Birthday: कैलाश खेर आज म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है. सिंगर आज बेहद लोकप्रिय है, लेकिन उन्होंने संगीत उद्योग में कई वर्षों तक संघर्ष किया और अपने जीवन के बुरे दौर के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था.

Kailash Kher Birthday: आज सुरों के जादूगर कैलाश खेर का जन्मदिन हैं. इसमें कोई शक नहीं कि कैलाश खेर की आवाज अपने आप में जादू है. अल्लाह के बंदे और बाहुबली ट्रैक जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों के अलावा कैलाश ने कई गानों को अपनी आवाज दी है. उन्हें 2017 में पद्म श्री पुरस्कार भी मिला. लेकिन क्या आप जानते है एक बार सिंगर ने गंगा नदी में छलांग लगा दी थी. इसके पीछे की वजह आपको बताते है.

कैलाश खेर ने कही थी ये बात

आज भले ही दुनिया कैलाश खेर की आवाज की दीवानी हो, लेकिन शुरुआती दौर में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. कैलाश ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या का प्रयास करने के बारे में खुलासा किया था. सिंगर ने एक इंटरव्यू में बताया था, मैंने अपने लाइफ में काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है. जब मैं 20 या 21 साल का था, जब दिल्ली के एक कारोबार में करना शुरू किया. बाद में वह बिजनेस फेल हो गया.

जब गंगा नदी में कूद गए थे कैलाश खेर

कैलाश खेर ने आगे बताया था, जब मुझे कई अन्य प्रयासों में असफलता मिली और फिर मैं अवसाद से जूझ रहा था. मैंने आत्महत्या का भी प्रयास किया. मैंने गंगा नदी में छलांग लगा दी दिन – मैं एक आत्महत्या से बच गया हूं. फिर किसी ने मुझे बचा लिया. यह एक चमत्कार होना चाहिए, लेकिन उस समय मुझे लगा कि मैं इतना बेकार आदमी और असफल व्यक्ति हूं कि मैं इसमें असफल भी हुआ. हालांकि उसके बाद वो मुंबई आए और अपने काम पर ध्यान देने लगे.

कैलाश खेर के गाने

बता दें कि गाना ‘अल्लाह के बंदे’, जिसे विशाल-शेखर ने म्यूजिक दिया था, कैलाश खेर के करियर का पहला बड़ा हिट था. इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था और ये काफी लोकप्रिय हुआ था. इसके लिए उन्हें ‘स्टार स्क्रीन – सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक पुरस्कार’ दिया गया था. ये फिल्म ‘वैसा भी होता है – 2’ का हिस्सा था, जिसमें अरशद वारसी मुख्य रोल में थे. दो दशकों के करियर में, उन्होंने ‘तेरी दीवानी’, ‘सैयां’, ‘यूं ही चला चल राही’, ‘या रब्बा’ और ‘अर्जियां’ जैसे हिट ट्रैक गाए हैं.

Also Read: Ranveer Singh: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणवीर सिंह, एक फिल्म के लिए इतना ज्यादा करते हैं चार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >