DSP या डिप्टी कलेक्टर बनने का है मन, तो यहां करें अप्लाई

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस परीक्षा के माध्यम से, जेपीएससी झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों/स्थानीय/स्वायत्त निकायों के तहत 342 पदों को भरेगा.

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों आवेदन आमंत्रित किए हैं. जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन विज्ञापन संख्या-01/2024 के जरिए मांगे गए हैं.

Also Read: JSSC CGL परीक्षा हुई रद्द, वेबसाइट पर जारी हुआ ये नोटिफिकेशन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया आज 01 फरवरी, 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदक 29 फरवरी, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें.

JPSC Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर दिख रहे लिंक Online Application टैब पर क्लिक करें.

  • अब Civil Services Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरें.

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

  • आवेदन शुल्क जमा कराएं.

  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर रख लें.

JPSC Recruitment 2024: आयुसीमा

  • उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयुसीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुलग्नक-I)/पिछड़ा वर्ग: 37 वर्ष

  • महिला (अनारक्षित/अति पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग: 38 वर्ष

  • अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति (पुरुष और महिला): 40 वर्ष

JPSC Recruitment 2024: पदवार रिक्तियों का ब्योरा

  • उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207

  • पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35

  • राज्य कर पदाधिकारी – 56

  • कारा अधीक्षक – 2

  • झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10

  • जिला समादेष्टा – 1

  • सहायक निबंधक – 8

  • श्रम अधीक्षक – 14

  • प्रोबेशन पदाधिकारी- 6

  • उत्पाद निरीक्षक – 3

JPSC Recruitment 2024: योग्यता

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >