Jolly LLB 3: आमने-सामने होंगे अक्षय और अरशद, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग? Munna Bhai 3 को लेकर आई ये खबर

अक्षय कुमार-अरशद वारसी के फैंस के लिए खुशखबरी है. दोनों जल्द ही फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर अपडेट आया है. जॉली एलएलबी के दोनों पार्ट को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था.

Jolly LLB: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म जॉली एलएलबी (Jolly LLB) आपको याद होगी. फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था. अब जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) आने वाला है और इसे लेकर नया अपडेट आया है. इसमें एक बार फिर से अक्षय और अरशद नजर आएंगे. अरशद ने बड़ी बात कही है.

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार-अरशद वारसी

एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार जल्द ही जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में सीक्वल के लिए वापसी करेंगे. पहले पार्ट से अरशद भी जॉली एलएलबी 3 को ज्वाइन करेंगे. फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी. जॉली बनकर अक्षय और अरशद एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. अब देखना है कि दोनों की जोड़ी कमाल दिखा पाएगी या नहीं.

मुन्ना भाई 3 के बारे में अरशद ने कही ये बात

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने पहले साथ में काम किया हुआ है, जिसमें मुन्ना भाई और बच्चन पांडे शामिल है. बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. वहीं, असुर एक्टर ने यह भी पुष्टि की कि मुन्ना भाई 3 के बारे में अभी कोई योजना नहीं है. मुन्ना भाई 3 नहीं हो रहा है; संजय दत्त और मैं चाहते हैं कि ऐसा हो, राजू (हिरानी) इसे बनाना चाहते हैं और विधु (विनोद चोपड़ा) इसे प्रोड्यूस करना चाहते हैं. लेकिन अभी के लिए, ऐसा नहीं हो रहा है.

Also Read: Gadar: इन 3 बड़े शहरों में होगा ‘गदर’ का स्पेशल प्रीमियर, सनी देओल से मिलने का मौका, नोट कर लें टाइम और जगह
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दुनिया भर में ईद 2024 में रिलीज होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक “पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी एक्शन से भरपूर एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के लिए ईद वीकेंड को लॉक कर दिया है. फिल्म ईद के दिन के आधार पर 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 के आसपास रिलीज होगी. वहीं, ओह माय गॉड 2 इस साल ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >