Jio-Airtel की बादशाहत बरकरार, BSNL-Vi का बुरा हाल, जानें क्या कहते हैं TRAI के आंकड़े

jio, airtel, bsnl, vodafone idea, trai data – रिलायंस जियो ने दूरसंचार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सितंबर में 34.7 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े. दूसरी ओर, एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 13.2 लाख बढ़ी. बाजार नियामक ट्राई ने अपने मासिक आंकड़ों में यह जानकारी दी.

TRAI Data : टेलीकॉम सेक्‍टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) की बादशाहत बरकरार है. ट्राई (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने एक महीने में रिकॉर्ड 34.8 लाख ग्राहक जोड़े हैं. एयरटेल (Airtel) ने भी इस दौरान 13.2 लाख नये ग्राहक जोड़े हैं. दूसरी ओर, वोडाफोन-आइडिया (Vi) और सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) लगातार अपने ग्राहक खो रही है.

टेलीकॉम रेगुलेटर ने बुधवार को सितंबर महीने के आंकड़े जारी किये हैं, जिसके मुताबिक बीएसएनएल ने सितंबर में 23.3 लाख ग्राहक खो दिये, जबकि वीआई को 7.5 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ. ट्राई के मुताबिक, अगस्‍त में भी रिलायंस जियो ने 32,45,569 नये सब्सक्राइबर्स जोड़े थे, जबकि भारती एयरटेल को अगस्त में 12,17,704 नये सब्सक्राइबर्स मिले थे. बीसएनएल ने अगस्त में 22,26,548 सब्सक्राइबर्स खो दिए थे, जबकि वोडाफोन-आइडिया को 49,782 सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ था.

Also Read: TRAI: एक फोन कॉल और उड़ जाएगी जीवन भर की कमाई, ट्राई ने ग्राहकों को किया सावधान, जानें पूरी बात

रिलायंस जियो ने दूरसंचार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सितंबर में 34.7 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े. दूसरी ओर, एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 13.2 लाख बढ़ी. बाजार नियामक ट्राई ने अपने मासिक आंकड़ों में यह जानकारी दी. वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने सितंबर में 7.5 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिये, जिससे उसके वायरलेस ग्राहकों की संख्या घटकर 22.75 करोड़ रह गई. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो को सितंबर में 34.75 लाख वायरलेस ग्राहक मिले और उसका उपयोगकर्ता आधार बढ़कर 44.92 करोड़ हो गया. भारती एयरटेल ने सितंबर में अपने मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 13.2 लाख की बढ़ोतरी की. इसके साथ कंपनी के कुल वायरलेस ग्राहक बढ़कर 37.77 करोड़ हो गए.

TRAI के मुताबिक, सितंबर 2023 में 1.26 करोड़ से ज्‍यादा ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) करवाया, जिसके बाद कुल रिक्‍वेस्‍टेड MNP का आंकड़ा, अगस्त के 8.77 करोड़ से बढ़ कर सितंबर के आखिर तक 8.90 करोड़ को पार कर गया. वहीं, देश में ब्रॉडबैंड कनेक्‍शंस की संख्‍या भी तेजी से बढ़ रही है. ट्राई के मुताबिक, सितंबर के आखिर तक देश में ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन की संख्‍या 88.5 करोड़ पार कर गई है. सितंबर में 19.2 लाख नये टेलीफोन कनेक्‍शन भी लगे हैं और इसी के साथ शहरी और ग्रामीण मिलाकर देश में टेलीफोन ग्राहकों की कुल संख्‍या 118 करोड़ हो गई है. इनमें 65.8 करोड़ शहरी कनेक्‍शन और 52.2 करोड़ ग्रामीण कनेक्‍शन शामिल हैं.

Also Read: TRAI New Rule: अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी ! लौटाने होंगे ग्राहकों से लिए गए ज्यादा पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >