Jharkhand Naxal News : नक्सल विरोधी अभियान पर निकली चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बरामद किये गये चार शक्तिशाली केन बम डिफ्यूज, नक्सलियों की साजिश नाकाम

Copied link
Jharkhand Naxal News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : नक्सल विरोधी अभियान पर निकली चतरा पुलिस व सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये चार शक्तिशाली केन बम बरामद किये गये हैं. कुंदा थाना क्षेत्र के खपिया-मदारपुर जंगल में सुरक्षा बलों को केम बम बरामद करने में सफलता मिली है. झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर बरामद बमों को डिफ्यूज किया. एएसपी अभियान निगम प्रसाद ने इसकी पुष्टि की.

चतरा पुलिस द्वारा पांच-पांच किलो के चार शक्तिशाली केन बम बरामद किये गये हैं. पुलिस को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने शक्तिशाली केन बम लगा रखा था. समय के पूर्व पुलिस बम नहीं निकालती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीण व चरवाहा इसके चपेट में आ सकते थे.
चतरा पुलिस लगातार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही हैं. जिसमें पुलिस को कई सफलता मिली है. पुलिस के दबाव में आकर कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है. एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाके कुंदा, प्रतापपुर एवं लावालौंग में अभियान चलाया जा रहा है.