Jharkhand Weather Forecast LIVE: रांची में रिमझिम बारिश के बाद खिली धूप

Jharkhand Weather Forecast Live Updates: झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है. मौसमी गतिविधियों के कारण झारखंड के साथ-साथ कई राज्यों में जोरदार बारिश हुई. झारखंड में आज भी बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
4:54 PM. 25 Apr 23 4:54 PM. 25 Apr

रांची में रिमझिम बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. रिमझिम बारिश हो रही है. फिलहाल बारिश थम गयी है और धूप निकल आयी है.

4:54 PM. 25 Apr 23 4:54 PM. 25 Apr

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में अगले 2-3 घंटों में बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी सिंघभूम और पश्चिमी सिंघभूम में अगले 2-3 घंटों में बारिश हो सकती है. इस बीच मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

2:39 PM. 25 Apr 23 2:39 PM. 25 Apr

1 मई तक गर्जन के साथ बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका

मौसम केंद्र रांची के ताजा अपडेट के मुताबिक झारखंड के कई हिस्सों में 1 मई तक गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस बीच 27 अप्रैल तक राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग नेे लोगों को अलर्ट किया है. 27 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

2:39 PM. 25 Apr 23 2:39 PM. 25 Apr

देखें झारखंड के विभिन्न जिलों का तापमान

झारखंड में फिलहाल गर्मी से राहत है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेसि है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेसि है. वहीं, रांची के अलावा राज्य के अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेसि से नीचे और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेसि से नीचे है.

2:39 PM. 25 Apr 23 2:39 PM. 25 Apr

झारखंड में एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा

झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिसका असर झारखंड पर पड़ रहा है. एक निम्न दबाव भी है. इस कारण अगले चार-पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 25 अप्रैल को उत्तरी और निकटवर्ती मध्य इलाके, 26 को दक्षिणी और पश्चिमी इलाके, 27 को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य इलाके और 28 को दक्षिणी क्षेत्र में बारिश हो सकती है. बादल भी छाये रहेंगे.

2:39 PM. 25 Apr 23 2:39 PM. 25 Apr

दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. 25 से 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेसि बढ़ सकता है. इधर, सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

2:39 PM. 25 Apr 23 2:39 PM. 25 Apr

सुहाना हुआ झारखंड का मौसम, आज भी बारिश के आसार

देश में मौसमी गतिविधियां तेज हुई है. कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर है कि बीते दो तीन दिनों में झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश हुई. इस बारिश के कारण झारखंड का मौसम सुहावना बना हुआ है. झारखंड में आज भी बारिश के आसार हैं.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Live Updates: झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है. मौसमी गतिविधियों के कारण झारखंड के साथ-साथ कई राज्यों में जोरदार बारिश हुई. झारखंड में आज भी बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >