झारखंड में पटाखे की दुकान में लगी आग, 2 सगे भाई समेत 5 की मौत, देखें Video

Jharkhand Fire News: झारखंड के गढ़वा जिले में एक पटाखे की दुकान में आग लग गयी. इसमें, 5 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दुकानदार और 2 बच्चे भी शामिल हैं.

Jharkhand Fire News| गोदरमाना (गढ़वा), अजित चौबे : झारखंड में पटाखे की दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गयी है. घटना गढ़वा जिले में रंका प्रखंड के गोदरमाना के मुख्य बाजार में हुई है. गोदरमाना मुख्य बाजार के कुश कुमार गुप्ता किराने और पटाखे की दुकान चलाते थे. इसी दुकान में सोमवार (10 मार्च 2025) को सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गयी. इसमें दुकानदार कुश कुमार गुप्ता समेत 5 लोगों की मौत हो गयी.

आग लगने के बाद दुकान के अंदर बंद हो गये सभी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुश कुमार किराने और पटाखे की दुकान चलाते थे. पटाखे की दुकान के पीछे 2 गोदाम हैं. अचानक एक पटाखा फूटा और देखते ही देखते पटाखे की दुकान में आग लग गयी. इसमें दुकानदार समेत 5 लोगों की मौत हो गयी. पटाखे में विस्फोट के बाद दुकान का शटर बंद हो गया और सभी 5 लोग उसी में बंद हो गये. आग बुझाये जाने के बाद जब सभी को गोदाम की दीवार को काटकर बाहर निकाला गया, तो सभी की मौत हो चुकी थी.

दुकानदार, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की हुई है मौत

मृतकों की पहचान दुकानदार कुश कुमार गुप्ता (45), अजित कुमार केसरी, सुशीला केरकेट्टा (18), आयुष कुमार केसरी (10) और पियूष कुमार केसरी (8) के रूप में हुई है. गोदरमाना के रहने वाले आयुष और पियूष दोनों सगे भाई थे. दुकान में पटाखा खरीदने गये थे. अजित कुमार केसरी भंडरिया प्रखंड के नौका गांव के रहने वाले थे. सुशीला केरकेट्टा उसी दुकान में काम करती थी. वह रंका प्रखंड के बरवाही गांव की रहने वाली थी.

आग में एक बाइक जलकर हो गयी राख. फोटो : प्रभात खबर

सभी 5 लोगों की मौत दम घुटने से हुई

ग्रामीणों ने बताया कि दुकान में जब आग लगी, तो किसी को मालूम नहीं था कि अंदर 5 लोग फंसे हुए हैं. बाद में पता चला, तो गोदाम के पीछे की दीवार तोड़कर सभी 5 लोगों को निकाला गया. इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया. सभी की मौत दम घुटने से हुई है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

छत्तीसगढ़ से आये दमकल वाहन ने बुझायी आग

आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से दमकल वाहन आया. ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर आधे घंटे के भीतर काबू पा लिया.

ऐसे हुई 5 लोगों की मौत

पटाखा दुकान में जिस वक्त विस्फोट हुआ, उस समय दुकानदार के अलावा एक ग्राहक, एक महिला कर्मचारी और 2 बच्चे दुकान में मौजूद थे. जैसे ही पटाखे में आग लगी, दुकान का शटर बंद हो गया. सभी 5 लोग दुकान में फंस गये. पटाखों में विस्फोट से निकले धुआं की वजह सभी की दम घुटने से मौत हो गयी. हालांकि, यह किसी को नहीं मालूम कि दुकान का शटर कैसे बंद हो गया. आग बुझने के बाद दुकानदार की खोजबीन की गयी, तो मालूम हुआ कि वह तो अंदर ही है.

इसे भी पढ़ें

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा

बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

SNMMCH में कभी भी ठप हो सकती है पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >