रांची चौपाल व संदेही विपक्षी पार्टी के खिलाफ 2 थाने में प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Jharkhand Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रांची चौपाल और संदेही विपक्षी पार्टी के खिलाफ 2 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जानें क्या है पूरा मामला.

Jharkhand Elections: रांची चौपाल द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हातमा भवन, हातमा निवासी डॉ हेमलाल मेहता ने रांची चौपाल तथा संदेही विपक्षी पार्टी पर गोंदा व रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि रांची चौपाल चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के संबंध में झूठे व भ्रामक खबर फैला रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म रांची चौपाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

रातू थाना में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

इधर, रातू थाना में धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि यह पेज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो उम्मीदवारों के खिलाफ विशिष्ट ध्रुवीकरण अभियान चला रहा है. बताया गया कि आवेदन लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चुनाव आयोग भाजपा पर कार्रवाई करे : झामुमो

सोशल मीडिया पर शैडो अकाउंट के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि झारखंड चुनाव से पहले नफरत की राजनीति को हवा देने के लिए सोशल मीडिया पर झूठ व सांप्रदायिकता फैलाने के साथ आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अमानवीय जैसा दर्शाने के लिए भाजपा शैडो अकाउंट्स बनाकर करोड़ों खर्च कर रही है. चुनाव आयोग खामोश है.

शैडो अकाउंट से डाले जा रहे आपत्तिजनक पोस्ट – विनोद पांडेय

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायलय का आदेश है कि सोशल मीडिया के प्रचार पर भी आचार संहिता और चुनावी नियम लागू होते हैं. उन्होंने कहा कि शैडो अकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं. श्री पांडेय ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चुनाव आयोग ने भाजपा को सोशल मीडिया पर शैडो पेज का दुरुपयोग करने की खुली छूट दे रखी है.

झामुमो में शामिल हए सरायकेला के आजसू अध्यक्ष

सरायकेला के आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में सचिन महतो अपने दल-बल के साथ झामुमो में शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सचिन महतो एवं उनके समर्थकों को झामुमो की सदस्यता ग्रहण करायी. मौके पर जमशेदपुर झामुमो के लालटू महतो भी उपस्थित थे.

Also Read

302 करोड़ के कर्ज में डूबा उम्मीदवार भी लड़ रहा झारखंड विधानसभा का चुनाव, जानें कहां से है प्रत्याशी

रांची और कांके को छोड़ सभी विधानसभा सीटों पर पुरुषों पर भारी महिला मतदाता

झारखंड की इन सीटों पर अब तक नहीं हारा झामुमो, जानें इस बार किसको बनाया उम्मीदवार

गांडेय विधानसभा सीट पर 2 बार झामुमो, 1 बार बीजेपी को मिली जीत, जानें अब तक का गणित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >