Jharkhand Crime News : पैसे की खातिर हजारीबाग के केरेडारी में बेटे ने मां की हत्या की, हुआ गिरफ्तार

Jharkhand Crime News (केरेडारी, हजारीबाग) : हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबारयातू में पैसे को लेकर पुत्र मनोज राणा ने अपनी मां सीता देवी (55 वर्ष) की हत्या कर दी. पिता कन्हैया राणा के आवदेन पर पुलिस ने आरोपी पुत्र मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Jharkhand Crime News (केरेडारी, हजारीबाग) : हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबारयातू में पैसे को लेकर पुत्र मनोज राणा ने अपनी मां सीता देवी (55 वर्ष) की हत्या कर दी. पिता कन्हैया राणा के आवदेन पर पुलिस ने आरोपी पुत्र मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, केरेडारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने शव का दाह संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया.

क्या है मामला

घटना के संबंध में मृतक सीता देवी के पति कन्हैया राणा ने केरेडारी थाना में लिखित आवेदन दिया. जिसमें अपनी पत्नी सीता देवी की हत्या पुत्र मनोज राणा द्वारा करने का आरोप लगाया है. आवेदन में उन्होंने कहा कि सीता देवी गांव में ही होटल चलाती थी. शनिवार को दोनों मां- बेटा होटल में ही काम कर रहे थे. देर शाम होटल बंद कर दोनों घर वापस लौटे. घर लौटते ही मनोज मां से पैसे के मांग करने लगा. पैसा नहीं देने के कारण दोनों के बीच लड़ाई- झगड़ा शुरू हो गया.

देखते ही देखते आवेश में आकर मनोज ने धारदार हथियार से सीता देवी पर हमला कर दिया. हथियार के तेज धार होने के कारण गला कट गया, जिससे सीता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया, वहीं आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी करने गये बिजलीकर्मियों से हजारीबाग में मारपीट, इंजीनियर समेत अन्य घायल

इस संबंध में थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने कहा पिता कन्हैया राणा के आवेदन पर मनोज राणा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामला की जांच-पड़ताल की जा रही है. हालांकि, हत्या में उपयोग हथियार नहीं मिला है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >