Jharkhand Crime News : खूंटी के पेलौल डैम के पास अपराध की योजना बनाते 3 नाबालिग समेत 5 युवक गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

Jharkhand Crime News (खूंटी) : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना क्षेत्र के पेलौल डैम के पास से अपराध की योजना बनाते 3 नाबालिग समेत 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर यह कार्रवाई की है.

Jharkhand Crime News (चंदन कुमार, खूंटी) : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना क्षेत्र के पेलौल डैम के पास से अपराध की योजना बनाते 3 नाबालिग समेत 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर यह कार्रवाई की है.

गिरफ्तार युवकों में सोसोटोली निवासी अर्जुन लोहरा, कटहलटोली निवासी अंकित कुमार सिंह और तीन नाबालिक युवक शामिल हैं. पुलिस ने रविवार को नाबालिगों को बाल सुधार गृह तथा अर्जुन और अंकित को जेल भेज दिया है.

एसपी आशुतोष शेखर के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के लिए पेलौल डैम के पास हथियार के साथ एकत्र हुए थे. इसकी सूचना मिलने पर मुरहू पुलिस ने छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया है.

Also Read: बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग के चौपारण में 25 हजार CFT बालू जब्त, तस्करों में हड़कंप

गिरफ्तार युवकों के पास एक एक कट्टा, 8 एमएम की 3 गोली और एक खोखा, 4 मोबाइल, एक पावर बैंक और 2 बाइक बरामद की गयी है. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है. छापेमारी अभियान में मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >