Crime News : चौपारण में लाखों का डोडा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बढ़ा शिकंजा

Crime News, Jharkhand News, Hazaribagh News, चौपारण (हजारीबाग) : झारखंड के चौपारण प्रखंड स्थित NH-2 स्थित बनियांवा टांड में पुलिस ने मंगलवार (12 जनवरी, 2021) को छापेमारी कर 2 अलग- अलग घरों से एक क्विंटल 33 किलो यानी 133 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है. बरामद डोडा का मूल्य करीबन एक लाख बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर मादक पदार्थ तस्कर संतोष यादव पिता प्रयाग यादव, चंद्रशेखर कुमार उर्फ भुट्टू एवं राजेश कुमार दोनों के पिता विशेश्वर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

चौपारण थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सीनियर पुलिस पदाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई में संतोष कुमार के घर से 4 प्लास्टिक के बोरे में करीब 80 किलोग्राम डोडा एवं 2 प्लास्टिक के बोरे में करीब 20 किलोग्राम डोडा का पिसा हुआ बुरादा बरामद किया गया. वहीं, चंद्रशेखर कुमार उर्फ भुट्टू के घर से 2 प्लास्टिक के बोरे में करीब 32 किलोग्राम डोडा एवं 2 एल्यूमिनियम के बर्तन में 26 किलोग्राम डोडा का पीसा हुआ बुरादा बरामद हुआ है.

Also Read: बरकट्ठा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 बहनों की मौत, पिता हुए घायल

पुलिस ने गिरफ्तार उक्त तीनों के खिलाफ कांड संख्या 24/21 धारा 414/34 भादवि एवं 17 सी/ I8 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >