Janmashtami 2023: झुंझुनू जिले में भी है एक वृंदावन धाम, ऐसी मनाई जाती है यहां जन्माष्टमी

Janmashtami 2023: भारत में आदिकाल से वृक्षों की पूजा की जाती है. लोगों में आस्था रहती है कि वृक्षों की पूजा करने मात्र से ही मनुष्य सुख व शांति प्राप्त करता है. ऐसा ही करीब एक हजार वर्ष पुराना एक चमत्कारी पेड़ राजस्थान के वृंदावन (झुंझनूं जिले से लगभग 23 किलोमीटर दूर) भंडूदा में है.

Janmashtami 2023: यूपी में स्थित वृंदावन को सभी जानते है. आइए आज आपको दिखाते है देश के दूसरे वृंदावन को. जी, हां राजस्थान के झुंझुनूं जिले में वृंदावन धाम स्थित है. इस धाम को किसी और ने नहीं, बल्कि मथुरा के प्रसिद्ध संत हरिदास जी महाराज के शिष्य पुरूषोत्तमदास जी ने करीब 500 साल पहले बसाया था.

कहा जाता है इसे दूसरा वृंदावन धाम

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में वृंदावन धाम को दूसरा वृंदावन धाम कहने के पीछे एक बड़ी वजह जुड़ी हुई है. कहते हैं कि मथुरा के हरिदास जी महाराज ने अपने एक शिष्य को देश में दूसरा वृंदावन धाम स्थापित करने का आदेश दिया था. गुरुजी का आदेश सुनकर शिष्य पुरुषोत्तम दास जी ने 500 साल पहले भड़ौंदा गांव में काटली नदी के मुहाने पर इसकी स्थापना की थी. मान्यता है कि बाबा पुरुषोत्तम दास ने यहां एक पेड़ के नीचे तपस्या की थी. उस पेड़ के नीचे आसपास की गायें आकर रुकती थी। जिनसे बाबा को बहुत स्नेह था. बाबा अपना कमंडल को जैसे ही गाय के थनों के नीचे रख देते थे वैसे ही गाय स्वतः ही दूध देने लगती थी। इसी से बाबा का जीवन यापन होता था। इसे लोग चमत्कार मानकर उनकी पूजा करने लगे. आज यह धाम पूरे देश में चर्चित है. देशभर से श्रद्धालु यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं.

जानें कैसे मनाई जाएगी जन्माष्टमी

आयोजन समिति के कैलाश सुल्तानिया के अनुसार इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे. जो अपने परिवार के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आज 6 सितंबर को पंचकोसीय परिक्रमा का पहला दिन था. इसके बाद, शाम को चिड़ावा में बिहारीजी मंदिर से एक शोभायात्रा निकलेगी और मंदिर लौटने से पहले कल्याण प्रभु तक यात्रा करेगा। पंचपेड़ में 8 सितंबर को छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी.

यहां पर जन्माष्टमी के उपलक्ष में हर साल मेला भरता है. तीन दिन विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहती है. इनमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं. देश के कोने-कोने से भक्त यहां आते हैं. इस बार भी श्री बिहारीजी मित्र मंडल द्वारा वृंदावन बिहारीजी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं. कृष्ण जन्मोत्सव पर सालाना होने वाले कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >