अफेयर की खबरों के बीच जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन ने एकदूसरे को इंस्‍टा पर किया अनफॉलो!

janhvi kapoor and kartik aaryan unfollow each other on instagram fans wonder reason behind fallout bud : फिल्‍म इंडस्‍ट्री से अक्‍सर किसी ने किसी स्‍टार के डेटिंग की खबरें आती रहती हैं. इसके बाद दोनों के अलग होने की चर्चा शुरू होती है. कुछ ऐसा ही हुआ है कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लेकर.

फिल्‍म इंडस्‍ट्री से अक्‍सर किसी ने किसी स्‍टार के डेटिंग की खबरें आती रहती हैं. इसके बाद दोनों के अलग होने की चर्चा शुरू होती है. कुछ ऐसा ही हुआ है कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लेकर. पिछले दिनों खबरें थी कि दोनों स्‍टार्स एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में उनकी गोवा से कुछ तसवीरें सामने आई थीं. लेकिन अब लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो, जाह्नवी और कार्तिक ने एकदूसरे को सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

हालांकि दोनों ने ऐसा क्‍यों किया फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं कि दोनों शायद इस रिश्‍ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं इसलिए दोनों ने एकदूसरे को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि दोनों स्टार्स फिल्‍म दोस्‍ताना 2 में एकसाथ नजर आनेवाले हैं. पिछले कुछ दिनों से दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थीं.

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर गोवा में स्पॉट किए गए थे. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें कार्तिक व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए थे, जबकि जाह्नवी ने ट्राउजर्स के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था. इसके बाद दोनों मनीष मल्होत्रा की न्यू ईयर पार्टी में भी दिखे थे. कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए थे.

Also Read: Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ ने स्लिट गाउन में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा,’ दिल की धड़कन…’

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही पे नेटफ्लिक्स के ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आयी थीं. जाह्नवी कपूर के पास इस साल कई बड़ी फिल्में हैं. एक्ट्रेस फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी नजर आयेंगी. फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है और इसकी अगले साल रिलीज होने की पूरी उम्मीद है. जान्हवी करण जौहर की पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में भी अभिनय करेंगी.

वहीं कार्तिक आर्यन की आनेवाली फिल्‍म ‘भूल भुलैय्या’ है. फ़िल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड भूमिका में हैं. निर्देशन की जिम्मेदारी इस बार अनीस बज़्मी ने संभाली है. कार्तिक सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं. वो अपनी मां और बहन के साथ फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >