दलमा बनेगा वर्ल्ड क्लास पर्यटन स्थल, 30 कॉटेज और लग्जरी सफारी का शुभारंभ

Jamshedpur Tourism: जमशेदपुर के दलमा में अब पर्यटकों को लग्जरी कॉटेज और रोमांचक सफारी का अनुभव मिलेगा. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विकास कार्यों का शिलान्यास कर दलमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूरिज्म हब बनाने की पहल की है. जानें क्या-क्या नई सुविधाएं मिलेंगी इस वन्य प्राणी आश्रयणी में.

Jamshedpur Tourism, जमशेदपुर: जमशेदपुर के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी को पर्यटन के दृष्टिकोण से नये सिरे से विकसित करने की दिशा में झारखंड सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है. झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को दलमा में पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों की औपचारिक शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने दलमा के नीचे और टॉप एरिया में बनने वाले 30 कॉटेज का शिलान्यास सह भूमि पूजन किया. इसके साथ ही मंत्री ने जंगल भ्रमण के लिए सफारी सेवा का भी शुभारंभ किया. कार्यक्रम में ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

डीएफओ ने दी शुरू होने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी

इस अवसर पर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने प्रस्तावित और चालू सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए दलमा क्षेत्र में पांच सफारी वाहन शुरू किये गये हैं, जिससे अब लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से जंगल भ्रमण का अवसर मिलेगा. साथ ही, वर्तमान में उपलब्ध कॉटेज की संख्या को दोगुना करने की योजना है, ताकि पर्यटकों को ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Also Read: महिलाओं के लगातार गायब होने से बोकारोवासी दहशत में, सावधान रहने का चिपकाया गया नोटिस

मंत्री सुदिव्य सोने ने सरकार के मंशा के बारे में दी जानकारी

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा दलमा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है. इसके लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दलमा के वन्यजीव हैबिटाट को भी बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सकेगा. गौरतलब है कि दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में रोजाना सैकड़ों पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों को देखने पहुंचते हैं. नई सुविधाओं के शुरू होने से आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.

Also Read: चांडिल की बिहार स्पंज आयरन कंपनी बंद, 450 से अधिक मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >