IRCTC/Indian Railways : साहिबगंज से जमालपुर की यात्रा करनेवालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए जल्द खुलेगी फरक्का एक्सप्रेस, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

IRCTC/Indian Railways : साहिबगंज (रंजन/इमरान) : कोरोना काल में ट्रेन से सफर करनेवालों के लिए खुशखबरी है. आप ट्रेनों के परिचालन को लेकर इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. साहिबगंज से जमालपुर के लिए 26 सितंबर से ट्रेन खुल गयी है. 1 अक्टूबर से फरक्का एक्सप्रेस मालदा से दिल्ली के लिए रवाना होगी.

IRCTC/Indian Railways : साहिबगंज (रंजन/इमरान) : कोरोना काल में ट्रेन से सफर करनेवालों के लिए खुशखबरी है. आप ट्रेनों के परिचालन को लेकर इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. साहिबगंज से जमालपुर के लिए 26 सितंबर से ट्रेन खुल गयी. 1 अक्टूबर से फरक्का एक्सप्रेस मालदा से दिल्ली के लिए रवाना होगी.

ट्रेन से सफर करनेवाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज से जमालपुर के लिए 26 सितंबर यानी शनिवार से ट्रेन खुल गयी. साहिबगंज से 03431/03432 साहिबगंज जमालपुर पैसेंजर ट्रेन साहिबगंज से सुबह 07:05 बजे जमालपुर के लिए खुली.

जमालपुर से शाम 4:30 बजे साहिबगंज के लिए रवाना होने के लिए ट्रेन का समय निर्धारित है. वहीं इसका मेल लेकर जमालपुर से लोकल ट्रेन 03423/03424 जमालपुर क्यूल पैसेंजर ट्रेन को जमालपुर से 12:05 बजे क्यूल के लिए खुलना है और क्यूल से 2:20 बजे जमालपुर के लिए रवाना होना है.

Also Read: Cyber ​​security : साइबर ठगों पर ऐसे नकेल कसेंगे झारखंड के युवा

मालदा डीआरएम यतेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि ट्रेन चलाने को लेकर ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता से निर्देश मिला है. इसी के आलोक में ट्रेन की शुरुआत की जा रही है. 1 अक्टूबर से फरक्का एक्सप्रेस मालदा से दिल्ली के लिए रवाना होगी. इसके साथ ही जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन भी चलायी जायेगी. इसके बाद अन्य ट्रेनों के परिचालन को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं.

Also Read: Good News : हेमंत सोरेन सरकार की नयी सौगात, राशन कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >