India vs New Zealand: सेमीफाइनल मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे ये बॉलीवुड स्टार्स, देखें VIDEO

India vs New Zealand: भारत वर्सेज न्यूजीलैंड सेमीफाइनल क्रिकेट विश्व कप मुकाबला चल रहा है. मुंबई मेगा-इवेंट सितारों से भरा हुआ है और मशहूर हस्तियां स्टेडियम में मैच देख रही हैं. न केवल बॉलीवुड हस्तियां बल्कि फुटबॉल आइकन डेविड बेकहम भी मुंबई में मैच देखने के लिए भारत आए,

भारत वर्सेज न्यूजीलैंड सेमीफाइनल क्रिकेट विश्व कप 2023 आज, 15 नवंबर को हो रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2023 वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि पिच अच्छी है, टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित ओपनर शुभमन गिल, विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ियों ने नेट पर पसीना बहाया है. भारत ने बल्लेबाजी में धुआंधार पारी खेलते हुए चौके और छक्के की बरसात कर दी. शुभमन गिल ने इस मैंच में 13वां एकदिवसीय अर्धशतक बनाया. वहीं कैप्टन रोहित शर्मा को 47 रनों पर ही आउट हो गए. इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. जिसमें सबसे पहले विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम सामने आता है. एक्ट्रेस अपने पति को चीयर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं.

वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे ये बॉलीवुड स्टार्स

बहुप्रतीक्षित भारत वर्सेज न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल मैच सितारों से भरा हुआ है और मशहूर हस्तियां स्टेडियम में मैच देख रही हैं. न केवल बॉलीवुड हस्तियां बल्कि फुटबॉल आइकन डेविड बेकहम भी मुंबई में मैच देखने के लिए भारत आए. क्रिकेट का तमाशा देखने के लिए साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी वानखेड़े स्टेडियम में हैं. वानखेड़े स्टेडियम में रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, नीता अंबानी, फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, सलमान खान, आमिर खान, टॉलीवुड अभिनेता वेंकटेश सहित कई हस्तियां मौजूद हैं. दिलचस्प बात यह है कि सिद्धार्थ, कियारा, जॉन और रणबीर एक साथ बैठे नजर आए.

रणबीर ने इंडिया के लिए किया चीयर

लाखों भारतीयों की तरह, रणबीर कपूर भी टीम इंडिया के लिए चीयर कर रहे हैं. रणबीर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म एनिमल का प्रमोशन कर रहे हैं और प्री-मैच चर्चा के दौरान वह पिच पर थे. उन्होंने उस समय को याद किया जब वह 2011 में उसी स्टेडियम में थे, जब भारत ने विश्व कप जीता था. रणबीर ने अपनी फिल्म के बारे में भी बात की और टीम और अपनी फिल्म के बीच कुछ समानताएं तलाशने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ”एनिमल एक फैमिली क्राइम ड्रामा है. यह इस बारे में है कि यह किरदार अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. यह कुछ-कुछ वैसा ही है कि कैसे देश हमारी टीम की रक्षा करने और कप जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.”

Also Read: India vs New Zealand, 1st Semifinal : शुभमन गिल ने किया ये सोशल मीडिया पोस्ट, जानें क्या है वजह…

तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’

इधर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अपने अर्धशतक से भले ही चूक गए हों, लेकिन उन्होंने एक विश्व कप में सर्वाधिक सिक्सर मारने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड आज तोड़ दिया. रोहित शर्मा ने आज वानखेड़े स्टेडियम में अपने 47 रन के स्कोर में चार चौके और चार छक्के जड़े. इन चार छक्कों की मदद से रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे अधिक 27 छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित शर्मा के पहले यह रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज था. क्रिस गेल ने 2015 के विश्वकप में 26 छक्के जड़े थे और एक बेहतरीन आक्रामक पारी खेली थी. रोहित शर्मा अब सिक्सर किंग बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा है और 27 छक्कों के साथ सिक्सर किंग बन गए हैं. रोहित शर्मा को टिम साउदी ने आज 47 रन पर आउट किया. टिम साउदी के रोहित शर्मा पांचवीं बार शिकार बने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >