Ram Mandir Bhumi Pujan : भूमि पूजन के लिये 'दुल्हन' की तरह सज कर तैयार है अयोध्या, देखें तसवीरें

IN PICS, City of Lord Rama, Ayodhya, Bhoomi Poojan, bhoomi pujan ram mandir : पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिये भगवान राम की नगरी अयोध्या को 'दुल्हन' की तरह सजाया गया है. भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये होने वाले इस एतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.

पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिये भगवान राम की नगरी अयोध्या को ‘दुल्हन’ की तरह सजाया गया है.

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये होने वाले इस एतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.

हनुमानगढ़ी को नये रंग-रोगन के साथ काफी खूबसूरती से सजाया गया है. इसके आसपास की दुकानों को भी गहरे पीले रंग से रंगा गया है जो देखने में काफी मनोरम लग रहा है.

हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह लकड़ी की बल्लियों से मार्ग अवरोधक लगाये गये है. कई स्थानों पर लोहे के अवरोधक भी लगाये गये है. हनुमानगढ़ी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से साफ सुथरा है और जगह-जगह पर पानी का छिड़काव भी किया गया है.

अयोध्या जाने वाले वाहनों की जांच उससे पहले पड़ने वाले जिले बाराबंकी से ही शुरू हो जाती है और रास्ते में चार स्थानों पर सख्त जांच की जा रही है. अयोध्या में प्रवेश करने वाले वाहनों में सवार लोगो के मोबाइल नंबर और वाहनों का पूरा ब्यौरा भी पुलिसकर्मी नोट कर रहे हैं.

श्रीराम मंदिर के मॉडल की तसवीरें सामने आई हैं. तसवीरों से ही इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तसवीरें जारी की हैं. पूर्व प्रस्तावित मॉडल में कुछ बदलाव कर नया मॉडल तैयार किया गया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर इन तसवीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा. श्री राम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और दिव्यता की अद्वितीय कृति के रूप में विश्व पटल पर उभरेगा.

पूर्व में प्रस्तावित मॉडल में दो गुंबद और एक शिखर बने थे. अब इसमें बदलाव किया गया है. नये मॉडल में गुंबदों की संख्या पांच कर दी गयी है. जिसमें शिखर की ऊंचाई 161 फीट होगी. यह शिखर गर्भगृह के ऊपर बनाया जायेगा.

मंदिर में एक समय में एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की जगह होगी. इस मंदिर के निर्माण में तीन से साढ़े तीन साल का वक्त लगेगा. नये मॉडल में श्री राम मंदिर की ऊंचाई में 33 फीट की बढ़ोतरी की गयी है. इसी वजह से एक और मंजिल बढ़ाना पड़ा है.

अयोध्या में उन्ही लोगों को प्रवेश करने दिया जा रहा है जिन्हें आधिकारिक स्वीकृति मिली हुई है. मंगलवार को अयोध्या पहुंचने वालों को कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से होकर गुजरना पड़ा. हनुमानगढ़ी इलाके में पुलिस और प्रशासन के वाहनों के सायरन दूर से ही सुनाई देने लगते है. इसके साथ ही भगवान राम के भजनों की मधुर आवाज भी कानों में रस घोलने लगती है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >