WB Weather: हुगली में बवंडर से तबाही, लगातार बारिश की आशंका के बीच ममता बनर्जी ने की हाई लेवल मीटिंग

मौसम विभाग ने कोलकाता महानगर सहित पूरे दक्षिण बंगाल व तटवर्ती जिलों में लगातार बारिश होने की चेतावनी दी है. इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव सहित सभी जिलों के डीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की.

West Bengal Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में हुगली नदी से उठे एक बवंडर ने हुगली जिले में तबाही मचा दी. बांसबेड़िया के त्रिवेणी से चुंचुड़ा तक कुछ सेकेंड में ही घरों के छप्पर उड़ गए. पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए. त्रिवेणी श्मशान घाट के टिन और फाइबर के शेड बवंडर में उड़ गए. कटहलतला जिसे काठालतला भी कहते हैं, में कई पेड़ उखड़ गए. कुछ जगहों पर मकानों और दुकानों पर भी पेड़ गिरने की सूचना है. यहां से यह बवंडर चुंचुड़ा विधानसभा के कोदालिया दो नंबर ग्राम पंचायत में स्थित बेनाभारूई गांव भी पहुंचा. यहां भी की कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. पेड़ भी गिर गए. बवंडर के जाने के बाद हुगली जिले में झमाझम बारिश भी हुई. इधर, आने वाले कई दिनों तक लगातार बारिश की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करते हुए अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए. मौसम विभाग ने कोलकाता महानगर सहित पूरे दक्षिण बंगाल व तटवर्ती जिलों में लगातार बारिश होने की चेतावनी दी है. इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव सहित सभी जिलों के डीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव उत्पन्न होने पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में तीन अक्टूबर तक लगातार बारिश की आशंका जताई है. इसलिए हमें इससे निबटने के लिए तैयार रहना होगा.

बाढ़, जल जमाव की स्थिति की ममता बनर्जी ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बाढ़/जल जमाव की स्थिति और चल रहे राहत उपायों की समीक्षा की. राज्य सचिवालय ने तटवर्ती जिलों दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना व पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रखने के लिए कहा है. तटवर्ती इलाकों से सटे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है. सीएम ने यह भी कहा है कि इन लोगों के रहने और भोजन की उचित व्यवस्था की जाए. राहत सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में तैयार रखने को कहा गया है.

Also Read: Bengal Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव,आज कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश

सिंचाई विभाग को बांधों पर निगरानी रखने के निर्देश

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सीएम ने कहा कि वे बांधों पर लगातार निगरानी रखें. राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है. उन्हें किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है और मछुआरों के समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण शनिवार को कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में मध्यम बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि महानगर में बादल छाए रहेंगे तथा अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में महानगर में करीब 5.4 मिमी बारिश हुई.

इन जिलों में शुक्रवार की रात से ही हो रही बारिश

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार की आधी रात से कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर में बारिश और गरज के साथ बारिश हुई. शनिवार को बारिश की वजह से महानगर के कई निचले इलाकों में जल जमाव हो गया. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने से महानगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने मंगलवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है. इससे अगले दो-तीन दिनों में इस क्षेत्र में तापमान के भी गिरने की संभावना है.

Also Read: Bengal Weather Forecast : चक्रवात के कारण दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना

निगम ने ड्रेनेज विभाग को रखा हाई अलर्ट पर

कोलकाता में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है. इसके मद्देनजर कोलकाता नगर निगम के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है. जलजमाव से निपटने के लिए 120 श्रमिकों को तैयार रखा गया है. उधर, शनिवार को सुबह आठ से बजे 9 बजे के बीच कोलकाता के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. इस कारण कुछ इलाकों की सड़कों पर बारिश का पानी भर गया. ठनठनिया कालीबाड़ी, नॉदर्न पार्क, पार्क स्ट्रीट क्रांसिंग के पास जलजमाव देखा गया. हालांकि, निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य कर दी गई.

कहां-कितनी बारिश हुई

निगम के ड्रेनेज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानगर में सुबह सात से नौ बजे के बीच विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई. सुबह छह से अपराह्न दो बजे तक कोलकाता में सर्वाधिक बारिश बालीगंज में 77 एमएम हुई. साथ ही मोमिनपुर में 49 एमएम, चेतला लॉक गेट इलाके में 52 एमएम, जोधपुर पार्क इलाके में 56 एमएम, कालीघाट में 47.80 एमएम, बेहला फ्लाइंग क्लब में 50.10 एमएम, मानिकतला में 36 एमएम, तपसिया में 33 एमएम और उल्टाडांगा इलाके में 37 एमएम बारिश हुई.

Also Read: Weather Forecast : दक्षिण बंगाल के साथ ही कोलकाता के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >