प्रेग्नेंट Ileana DCruz ने दुनियावालों को दिखाया अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा, बोलीं- ये प्यारा इंसान चट्टान के…

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं. अब एक्ट्रेस ने फाइनली अपने होने वाले बेबी के पिता को दुनिया वालों से मिलवाया है. साथ ही काफी इमोशनल पोस्ट भी लिखा.

इलियाना डिक्रूज इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. वह इन खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर करती रहती हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस फन टाइम बिताने के लिए बेबी मून पर गई थी. वहां से उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर की थी. एक तसवीर में एक्ट्रेस को खूबसूरत सी रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था. हालांकि जबसे इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तबसे फैंस बच्चे के पिता के बारे में जानने के लिए बेताब है. अब एक्ट्रेस ने फाइनली अपने होने वाले बेबी के पिता को दुनिया वालों से मिलवाया है. साथ ही काफी इमोशनल पोस्ट भी लिखा.

इलियाना डिक्रूज ने शेयर की अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीर

इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रेमी के साथ एक धुंधली मोनोक्रोम तस्वीर साझा की. हालांकि तस्वीर में ज्यादा कुछ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन आप कपल को इंटीमेट पोज में देख सकते हैं. तस्वीर के साथ इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “गर्भवती होना एक बहुत ही सुंदर आशीर्वाद है … मुझे नहीं लगता था कि मैं कभी भी इसे अनुभव करने के लिए पर्याप्त भाग्यशाली हो पाऊंगी, इसलिए मैं इस यात्रा पर खुद को अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली मानती हूं. मैं यह बताना भी शुरू नहीं कर सकती कि अपने भीतर एक जीवन को विकसित होते हुए महसूस करना कितना प्यारा है. अधिकांश दिनों में मैं बस अपने बंप गोइंग वाउ को देखकर काफी खुश हो जाती हूं. मैं आपसे जल्द ही मिलने वाली हूं और फिर कुछ दिन ऐसे होते हैं, जो बहुत कठिन होते हैं. इसलिए कोशिश कर रही हूं.”

इलियाना ने बॉयफ्रेंड के लिए लिखा खास पोस्ट

इलियाना डिक्रूज ने नोट में आगे अपने बॉयफ्रेंड के बारे में भी लिखा, “और जिन दिनों मैं खुद की केयर करना भूल जाती हूं, ये प्यारा इंसान चट्टान के जैसे खड़ा रहता है. उन्होंने मुझे पकड़ लिया, जब उन्होंने महसूस किया कि मैं टूटना शुरू कर रही हूं और वह मेरे आंसू को पोछता है. मुझे हंसाने के लिए भद्दे चुटकुले सुनाता है, या जब वह जानता है कि उस पल में मुझे वही चाहिए तो बस गले लग जाता है और अब सब कुछ इतना कठिन नहीं लगता.”

Also Read: Ileana D’cruz ने कर ली है सगाई… बेबीमून पर मिस्ट्री मैन संग फ्लॉन्ट की रिंग… देखें फोटोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >