War 2 में होगा Jr NTR और ऋतिक रोशन का खूनी मुकाबला! Hrithik के इस ट्वीट के बाद ये चर्चा हुई तेज

ऋतिक रोशन ने एनटीआर जूनियर को उनके बर्थडे पर तेलुगु में बधाई दी. साथ ही कहा कि ‘युद्धभूमि’ पर उनका इंतजार कर रहे हैं. इस पोस्ट के बाद यूजर्स वॉर 2 को लेकर कमेंट कर रहे है.

साउथ सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. एनटीआर फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक है. सुबह से ही एक्टर को उनके चाहने वाले बधाई दे रहे है. अब ऋतिक रोशन ने एनटीआर जूनियर को उनके बर्थडे पर तेलुगु में बधाई दी. साथ ही कहा कि ‘युद्धभूमि’ पर उनका इंतजार कर रहे हैं. इस पोस्ट के बाद यूजर्स वॉर 2 को लेकर कमेंट कर रहे है.

एनटीआर जूनियर के नाम ऋतिक रोशन का खास पोस्ट

ऋतिक रोशन ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे @tarak9999! आपको एक खुशी का दिन और आगे एक एक्शन से भरपूर साल के लिए शुभकामनाएं. युद्धभूमि पर आपका इंतजार कर रहा हूं, मेरे दोस्त. आपका दिन सुख और शांति से भरा रहे… जब तक हम पुत्तिना रोजु सुभकांशालु मित्रमा से नहीं मिलते!” हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने वॉर 2 का जिक्र नहीं किया है. लेकिन फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों वॉर 2 में साथ काम कर रहे हैं.


वॉर 2 में आमने-सामने होंगे ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित वॉर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. महीनों से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स वॉर 2 को इतने बड़े पैमाने पर आगे ले जा रहे हैं. आदित्य ने इन दो सुपरस्टार्स को जबरदस्त एक्शन सीन के लिए साइन किया है, जिसमें ये दो भारतीय सुपरस्टार बड़े पर्दे पर अब तक की सबसे खूनी लड़ाई में एक-दूसरे के पीछे जाएंगे.

जूनियर एनटीआर के बारे में जानें ये बात

जूनियर एनटीआर को पहले एक फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता था. उन्होंने आरआरआर के निर्माताओं से 45 करोड़ रुपये तक लिए. फिल्म की सफलता के बाद, अभिनेता ने अपनी फीस प्रति फिल्म 60-80 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी. टॉलीवुड के ‘यंग टाइगर’ ने बैंगलोर, हैदराबाद और कर्नाटक में कुछ शानदार संपत्तियां खरीदी हैं. उनमें से एक हैदराबाद के जुबली हिल्स के महंगे इलाके में लगभग 25 करोड़ रुपये का उनका आलीशान बंगला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >