WATCH: स्वेटर के रोएं निकालने का इन्होंने निकाला देसी जुगाड़, यह छोटी सी चीज हो रही कारगर; देखें VIRAL VIDEO

How to remove lint from woolen clothes – गर्म कपड़ों से रोएं हटाने वाले इस देसी जुगाड़ का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में इसे पुराने स्वेटर को नया बनाने का उपयोगी तरीका बताया गया है.

Desi Jugaad Viral Video : ठंड का मौसम चल रहा है. जाड़े से खुद को बचाने के लिए हम अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढकते हैं. फैशन का ध्यान रखते हुए कोई जैकेट पहनता है, तो कोई स्वेटर पहन कर अपना शरीर गर्म रखता है. कई लोग तो थर्मल इनर वियर भी पहनते हैं. यह सब तो ठीक है, लेकिन गर्म कपड़ों की एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि आमतौर पर इन्हें पहन कर सोने की वजह से इनकी सतह पर रोंएं निकल जाते हैं. ये पहनने में बड़े भद्दे तो लगते ही हैं, इनसे कपड़े भी समय से पहले पुराने लगने लगते हैं. इसे लेकर एक देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है.

स्वेटर से रोंएं निकालने का देसी जुगाड़

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्वेटर में से रोंएं निकालने का देसी जुगाड़ बता रही हैं. सबसे पहले वह बर्तन धोने वाले स्क्रबर से स्वेटर को धीरे-धीरे साफ करती है. यह महिला स्वेटर पर निकल आये रोंएं को साफ करने का तरीका भी बताती हैं कि आप इन्हें कैसे आराम से साफ कर सकते हैं. देसी जुगाड़ के इस वीडियो में महिला समझा रही हैं कि स्वेटर को सबसे पहले आराम से फैला लें. फिर स्क्रबर को हाथ में लेकर स्वेटर के ऊपर हल्के-हल्के चलाएं. धीरे-धीरे यह प्रक्रिया तब तक दोहराते रहें, जब तक स्वेटर से रोंएं पूरी तरह साफ न हो जाएं. यही फॉर्मूला आप अपने जैकेट, शॉल, कार्डिगन सहित दूसरे गर्म कपड़ों के लिए भी अपना सकते हैं.

Also Read: VIRAL: मोबाइल फोन चलाने का समझौता देख लोग बोले- इतनी शर्तें तो म्यूचुअल फंड में भी नहीं

यूजर्स बोले- बेहतरीन है यह देसी जुगाड़

गर्म कपड़ों से रोंएं हटाने वाले इस देसी जुगाड़ का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @goblet_honey नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में इसे पुराने स्वेटर को नया बनाने का उपयोगी तरीका बताया गया है. वहीं इस वीडियो को अभी तक 31 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और इसपर 31 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, बहुत से यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि यह स्वेटर तो पूरी तरह से नया हो गया. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि देसी जुगाड़ शानदार रहा है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- आंटी ने तो प्यूमा के शेयर गिरा दिये.

Also Read: WATCH: पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, Zomato ब्वॉय ने न‍िकाला जुगाड़, घोड़े पर बैठकर की फूड ड‍िलीवरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >