कैसे पानी पीयेंगे भरंडिया स्कूल के बच्चे? जल मीनार की मशीन उखाड़ ले गये चोर, ग्रामीणों में आक्रोश

Jharkhand News: सूचना मिलने पर ग्राम मुंडा बहराम हेम्ब्रम, समाजसेवी राजेश गागराई एवं आजसू नेता लालू महतो घटनास्थल पहुंचे. राजेश गागराई ने कहा कि विगत दिनों भरंडिया में ट्रांसफॉर्मर के क्वायल की भी चोरी हुई थी.

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के बंदगांव में एक स्कूल के सोलर आधारित जल मीनार की मशीन चोरी हो गयी है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. हुडंगदा पंचायत (Hudangda Panchayat) के प्राथमिक विद्यालय भरंडिया (Bharandia Primary School) में सोमवार की रात अज्ञात चोर जल मीनार ने लगे सबमर्सिबल एवं स्विच बॉक्स चुराकर ले गये. इतना ही नहीं, चोरों ने सभी नल के पाइप भी काट दिये.

ग्राम मुंडा समेत कई लोग पहुंचे स्कूल

मंगलवार सुबह लोगों ने देखा, तो इसकी सूचना ग्राम मुंडा को दी गयी. सूचना मिलने पर ग्राम मुंडा बहराम हेम्ब्रम, समाजसेवी राजेश गागराई एवं आजसू नेता लालू महतो घटनास्थल पहुंचे. राजेश गागराई ने कहा कि विगत दिनों भरंडिया में ट्रांसफॉर्मर के क्वायल की भी चोरी हुई थी.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में अंधविश्वास का बोलबाला, एक व्यक्ति के शव को अंतिम संस्कार की नहीं मिली जगह

कराईकेला थाना को दी गयी सूचना

उन्होंने कहा सबमर्सिबल की चोरी होने की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कराईकेला थाना को दे दी गयी है. इन लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस चोर का पता लगाये. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि लगातार इलाके में चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं. गांव-गांव में चोरी हो रही है, लेकिन कभी चोर पकड़ा ही नहीं जाता.

लोगों ने पूछा: पुलिस कर क्या रही है

लोगों ने सवाल किया कि पुलिस आखिर कर क्या रही है. उन्होंने कहा स्कूल में लगभग 88 बच्चे इस समय पढ़ाई कर रहे हैं. इस मशीन की चोरी हो जाने की वजह से बच्चों को पानी पीने में दिक्कत होगी. इतना ही नहीं, मध्याह्न भोजन बनाने में भी समस्या होगी. सूचना मिलने पर विद्यालय के शिक्षक निर्मल बोदरा, सीदयु गागराई, नारायण गागराई, किरण गागराई, जुदरु हेम्ब्रम, सुरसिंह हासा समेत अन्य लोग भी स्कूल पहुंचे थे.

रिपोर्ट – अनिल तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >