Himachal Election: ‘बदलेगा रिवाज या आएगी कांग्रेस सरकार’, यहां जानें हर बात

Himachal Election Voting Updates: हिमाचल प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इस बीच आपको बता दें कि प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ है. शनिवार को हुए मतदान में 74 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये जो कई तरह की बात सोचने पर मजबूर कर देता है. नवीनतम आंकड़े से उपरोक्त जानकारी सामने आयी है. रविवार सुबह उपलब्ध ‘‘अनुमानित रुझान” के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 74.05 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Live Updates
5:47 PM. 13 Nov 22 12:17 PM. 13 Nov

कब कितना हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान की बात करें तो पहले घंटे में करीब पांच फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि पूर्वाह्न 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अपराह्न एक बजे तक यह 37.19 प्रतिशत और अपराह्न तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत तक पहुंच गया. राज्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये अस्थायी आंकड़े के अनुसार, शाम पांच बजे तक 66.58 ���्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

5:47 PM. 13 Nov 22 12:17 PM. 13 Nov

75.6 प्रतिशत मतदान

यहां आपको बता दें कि 2017 में मतदान 75.6 प्रतिशत दर्ज किया गया था. हिमाचल प्रदेश में 55 लाख से अधिक मतदाता हैं. मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे धीमी गति से शुरू हुआ, लेकिन दिन चढ़ने और सूरज की गर्मी से कड़ाके की ठंड कम होने के साथ ही मतदान ने गति पकड़ी और लोग वोट डालने घर से निकले.

12:47 AM. 13 Nov 22 7:17 PM. 12 Nov

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई. जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में 65.50 प्रत‍िशत वोटिंग हुई. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था. शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही. हालांकि, धीरे-धीरे मतदान ने गति पकड़ी. निर्वाचन आयोग के अनुसार, ऊंचाई वाले जिले लाहौल-स्पीति में अपराह्न 3 बजे तक सबसे अधिक 62.75 प्रतिशत और सिरमौर जिले में 60.38 फीसदी मतदान हुई.

12:47 AM. 13 Nov 22 7:17 PM. 12 Nov

ह‍िमाचल के लाहौल और स्‍प‍िति ज‍िले में सबसे ज्‍यादा 62.75 प्रत‍िशत मतदान

ह‍िमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. राज्य के लाहौल और स्‍प‍िति ज‍िले में सबसे ज्‍यादा 62.75 फीसदी मतदान हुआ, जबक‍ि चम्‍बा में सबसे कम 46 प्रत‍िशत मतदान हुआ.

12:47 AM. 13 Nov 22 7:17 PM. 12 Nov

दोपहर 3 बजे तक 55.65 फीसदी मतदान, लाहौल-स्पीति में सर्वाधिक वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 55.65 फीसदी मतदान हुआ. लाहौल-स्पीति में सर्वाधिक 62.75 फीसदी और चम्बा जिला में सबसे कम 46 फीसदी मतदान हुआ. बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में इस बार 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं.

12:47 AM. 13 Nov 22 7:17 PM. 12 Nov

अपराह्न एक बजे तक भोरंज निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 21 प्रतिशत हुआ मतदान

अपराह्न एक बजे तक कुल्लू के आनी निर्वाचन क्षेत्र में 46.04 फीसदी, बरसर में 45.49 फीसदी, जुब्बल कोटखाई में 46.07 फीसदी, ठियोग में 46 फीसदी और रोहड़ू निर्वाचन क्षेत्र में 46.70 फीसदी मतदान हुआ. भोरंज निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 21 प्रतिशत, रामपुर में 21.09 प्रतिशत और लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में 21.95 प्रतिशत मतदान हुआ.

मुख्य बातें

Himachal Election Voting Updates: हिमाचल प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इस बीच आपको बता दें कि प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ है. शनिवार को हुए मतदान में 74 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये जो कई तरह की बात सोचने पर मजबूर कर देता है. नवीनतम आंकड़े से उपरोक्त जानकारी सामने आयी है. रविवार सुबह उपलब्ध ‘‘अनुमानित रुझान” के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 74.05 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >