हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग से डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें हुईं राख, करोड़ों का हुआ नुकसान

Hazaribagh Fire News|स्थानीय लोगों ने सुबह में देखा कि हजारीबाग मेन रोड स्थित डेली मार्केट में आग लग गई है. लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं.

Hazaribagh Fire News|हजारीबाग, दिलीप वर्मा : झारखंड की राजधानी रांची से 90 किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग जिले में भीषण आग लग गई. डेली मार्केट में लगी आग में डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. जो दुकानें जलीं हैं, सभी मनिहारी की दुकानें थीं. लगभग हर दुकान में 10 से 15 लाख रुपए मूल्य के सामान थे. स्थानीय लोगों ने सुबह में देखा कि हजारीबाग मेन रोड स्थित डेली मार्केट में आग लग गई है. लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ. जब तक आग पर काबू पाया जाता, 15 दुकानें जलकर खाक हो चुकीं थीं. जिन व्यापारियों की दुकानें जलीं हैं, उनका कहना है कि जितना संभव हो, जिला प्रशासन को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए.

सुबह-सुबह हजारीबाग मेन रोड के डेली मार्केट में लग गई आग

व्यापारियों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि बाजार में आग लग गई है. वे लोग भागकर वहां पहुंचे. तब तक दमकल के वाहन नहीं पहुंचे थे. स्थानीय दुकानदारों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. कपड़े और जूतों की 20 दुकानें जल गईं. उसमें रखे सामान भी जल गए. चार दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने तक डेली मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना मिलने के बाद कई पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे.

Also Read: हजारीबाग में लगी भीषण आग, छह साल की बच्ची की मौत, चार झुलसे
किसी दुकान का नहीं था इंश्योरेंस

इनामुल हक, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद साबिर और मोहम्मद गुलामहातु ने बताया कि उनकी दुकान पूरी तरह से जल गई है. इनामुल हक की दुकान में 6-7 लाख रुपए के सामान जल गए. मोहम्मद सिकंदर की दुकान में 5 लाख के सामान जले हैं. मोहम्मद साबिर और मोहम्मद गुलामहातु की दुकानों में क्रमश: 15 लाख और 20 से 25 लाख रुपए मूल्य के सामान रखे थे. सब बर्बाद हो गए. व्यापारियों ने बताया कि इनकी दुकानों का इंश्योरेंस नहीं होता, क्योंकि इनकी दुकानें पक्की नहीं हैं. जब तक पक्की छत न हो, दुकान और उसमें रखे सामान का इंश्योरेंस नहीं होता.

हजारीबाग डेली मार्केट में कई बार लग चुकी है आग

व्यापारियों ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है, जब हजारीबाग के डेली मार्केट में आग लगी है. इसके पहले भी कई बार आग लग चुकी है. आग बुझाने के इंतजाम बाजार में नहीं हैं. इसलिए आग पर नियंत्रण पाने में इतनी देर हो गई. इसका नुकसान दुकानदारों को भुगतना पड़ेगा. दुकानदारों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन उनकी मदद करेगा. हालांकि, उन्होंने अब तक प्रशासन से कोई मांग नहीं की है, लेकिन कहा है कि जितना संभव हो, प्रशासन को प्रभावित दुकानदारों की मदद करनी चाहिए.

Also Read: Jharkhand News: हजारीबाग के बड़कागांव में दो घर समेत एक दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >