हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर इस भेष में घूम रहे थे मेला, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल सीएम मनोहर लाल खट्टर भेष बदलकर दशहरा मेला देखने पंचकूला पहुंचे थे. सीएम मनोहर लाल चौकीदार का भेष बदलकर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में मेला देखने पहुंचे थे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल सीएम मनोहर लाल खट्टर  भेष बदलकर दशहरा मेला देखने पंचकूला पहुंचे थे. उनके साथ न तो कोई सुरक्षा गार्ड था और ना ही कोई प्रोटोकॉल. खाकी रंग की पेंट, कमीज और आधी बाजू की जैकेट के साथ उन्होंने मुंह पर सफेद रंग का परना ओढ़ रखा था. इसके अलावा उन्होंने आंखों पर चश्मा और सिर पर केसरी रंग की टोपी पहन रखी थी.

भेष बदलकर घूम रहे थे मेला

सीएम खट्टर का भेष बदलकर मेले घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सीएम मनोहर लाल चौकीदार का भेष बदलकर पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में मेला देखने पहुंचे थे. मेले में वो सुरक्षा घेरा तोड़कर घूमते नजर आए थे. गौरतलब है कि हाल के दिनों में हरियाणा सीएम सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रहे. भेष बदलकर मेला देखने आने से पहले वो बुलेट चलाते हुए भी नजर आए थे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >