Google Gmail End: 2024 में गूगल बंद कर देगी जीमेल? जानिए पूरा सच

Google Gmail End : सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि टेक दिग्गज कंपनी गूगल इस साल जीमेल को बंद करने जा रही है. क्या है सच्चाई?

Google Gmail End – Viral News Fact Check : गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल इन दिनों खूब चर्चा में है. दुनिया की सबसे पॉपुलर ईमेल सर्विसेज में से एक, जीमेल को लेकर चर्चा इस बात की है कि गूगल अपनी प्रमुख सर्विस जीमेल को बंद करने जा रही है. यह बात जिसको भी पता चली, तो किसी को इस पर यकीन नहीं हुआ. इस खबर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जीमेल यूजर्स बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे, जिससे जीमेल हैशटैग ट्रेंड करने लगा था.

Google Gmail End : वायरल हुई अफवाह

गूगल की जीमेल सर्विस बंद होने की अफवाह ने पता नहीं कहां से खबर का रूप ले लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इसकी चर्चा छिड़ गई कि क्या गूगल जीमेल बंद हो जाएगा तो क्या होगा. इसका असर यह हुआ कि खुद जीमेल को सामने आकर कहना पड़ा कि अभी हम जिंदा हैं और लंबे समय तक टिकेंगे. आइए इस मामले को थोड़ी तफसील से जान लेते हैं- Elon Musk ला रहे GMail का विकल्प XMail

Google gmail end hoax

Google Gmail End : 1 अगस्त, 2024 को जीमेल बंद?

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पिछले दिनों से कुछ पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि टॉप टेक कंपनी गूगल इस साल अपनी ईमेल सर्विस जीमेल को बंद कर देने जा रही है. इन पोस्ट्स में किसी ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि 1 अगस्त, 2024 को जीमेल बंद हो जाएगा. Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ

Google Gmail End : जीमेल का जवाब

अगस्त 2024 में जीमेल के बंद होने से जुड़े सभी दावों पर गूगल ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे दावों को नकारते हुए गूगल ने कहा है कि जीमेल सर्विस बंद नहीं हो रही और उसकी सेवाएं जारी रहेंगी. जीमेल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया – Gmail is here to stay यानी जीमेल यहां टिक कर रहने वाला है. Gmail में आया खास फीचर, ऑनलाइन शॉपिंग के बाद पैकेज ट्रैकिंग की मिलेगी सहूलियत

Google gmail end – gmail x post

Google Gmail End : आधा सच – आधा झूठ

गूगल ने दरअसल पिछले साल घोषणा की थी कि जीमेल का क्लासिक HTML व्यू 2024 में बंद हो जाएगा. कंपनी की इस घोषणा के ही कारण यूजर्स को जीमेल बंद होने का झूठा दावा भी सच जैसा लगने लगा. वास्तव में गूगल कंपनी अपनी ईमेल सर्विस में यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर करने के लिए जीमेल में नये-नये फीचर्स जोड़ रही है और यह काम वह आगे भी करती रहेगी. How To : जीमेल में ईमेल एड्रेस को कैसे ब्लॉक करें

Google Gmail End : 2024 में जीमेल बंद होने का दावा

जीमेल बंद होने का दावा करने वाला पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि 1 अगस्त 2024 से जीमेल बंद हो जाएगा. इसका अर्थ है कि इस तारीख के बाद जीमेल से ईमेल सेंड, रिसीव या स्टोर नहीं किया जा सकेगा. गूगल ने इसका सीधे तौर पर जवाब न देते हुए एक्स पर कहा कि जीमेल लंबे समय तक काम करता रहेगा. Gmail चलेगा अब आपके स्मार्टवॉच में भी, Google ने अपग्रेड किया WearOS

1. क्या जीमेल बंद होने जा रहा है?

नहीं, यह एक अफवाह है. गूगल ने साफ किया है कि जीमेल बंद नहीं हो रही है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी.

2. इस अफवाह का कारण क्या था?

गूगल ने 2024 में जीमेल के क्लासिक HTML व्यू को बंद करने की घोषणा की थी, जिससे कुछ लोगों ने गलतफहमी में इसे पूरी ईमेल सर्विस के बंद होने से जोड़ लिया.

3. क्या एलन मस्क XMail नाम की कोई सर्विस ला रहे हैं?

यह भी एक अफवाह है. सोशल मीडिया पर XMail नाम से जीमेल का विकल्प आने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है.

4. गूगल का इस पर क्या बयान है?

गूगल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि “Gmail is here to stay” यानी जीमेल अभी बंद नहीं हो रहा है और भविष्य में भी सेवा जारी रहेगी.

5. जीमेल यूजर्स को क्या करना चाहिए?

जीमेल यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है. वे जीमेल की सेवाओं का सुरक्षित उपयोग जारी रख सकते हैं और अपने अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए नियमित अपडेट और सुरक्षा उपायों को अपनाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >