Google Chrome यूजर्स को सरकार ने किया अलर्ट, अपना ब्राउजर तुरंत करें अपडेट

1 / 1
Google Chrome यूजर्स को सरकार ने किया अलर्ट, अपना ब्राउजर तुरंत करें अपडेट
फुल स्क्रीन में देखें

Google Chrome यूजर्स को सरकार ने किया अलर्ट, अपना ब्राउजर तुरंत करें अपडेट

CERT-In ने इस पूरे मामले को काफी हाई-रिस्क पर रखा है. इन खामियों पर काम किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को रिस्क से बचाया जा सकेगा. CERT-In ने गूगल को इसकी जानकारी दे दी है.

Google Chrome Update: गूगल क्रोम (Google Chrome) यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. सरकार ने क्राेम यूजर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि गूगल क्रोम में कई खामियां हैं.

सरकार की सिक्योरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने कहा है कि दुनिया भर में लाखों गूगल क्रोम यूजर्स को सतर्क (Google Chrome Alert) रहने की जरूरत है. इसमें कई खामियां हैं, जो यूजर्स के डेटा और सिस्टम को बुरे तरीके से प्रभावित कर सकती है.

Also Read: Google बंद कर रहा Gmail का यह 10 साल पुराना फीचर, यहां जानें कब और क्यों

CERT-In ने इस पूरे मामले को काफी हाई-रिस्क पर रखा है. इन खामियों पर काम किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को रिस्क से बचाया जा सकेगा. CERT-In ने गूगल को इसकी जानकारी दे दी है.

गूगल क्रोम के खतरे को लेकर जारी सरकारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हैकर्स यूजर की डिवाइस में कोड एग्जीक्यूट करने और सिक्योरिटी को बायपास कर करते हैं. इससे यूजर्स की निजी जानकारी लीक हो जाती है और हैकर्स उनका गलत इस्तेमाल करते हैं.

Also Read: Google Map का इस्तेमाल मानसून के दौरान संभल कर करें, इस राज्य की पुलिस ने यूजर्स को किया अलर्ट

CERT-In ने लिस्ट की ये खामियां – 1) अगर आप विंडोज का इस्तेमाल करते हैं, तो 116.0.5845.187 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन. 2) अगर आप विंडोज का डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, तो 117.0.5938.62/.63 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन.

3) अगर आप Mac और Linux का डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, तो 117.0.5938.62 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन. 4) CERT-In ने इस लिस्ट में CVE-2023-4863 को भी रखा है, जिसके जरिये हैकर्स सॉफ्टवेयर वर्जन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं. 5) अगर आप Mac और Linux का इस्तेमाल करते हैं, तो 116.0.5845.188 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन.

Also Read: Google के हैप्पी बर्थडे पर दिल्ली पुलिस ने सर्च इंजन से पूछ डाले ये मजेदार सवाल, देखें कितने जवाब जानते हैं आप

सुरक्षित रहने के टिप्स – क्रोम की ऐसी खामियों से बचने के लिए CERT-In ने यूजर्स को अपना डेटा तुरंत सिक्योर करने की सलाह दी है. गूगल क्रोम अपडेट करें. इसके लिए गूगल क्रोम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां से तत्काल अपना ब्राउजर अपडेट करें. इससे यह परेशानी दूर हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >