Ganesh Chaturthi 2022 Live: गणपति पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, नियम समेत महत्वपूर्ण डिटेल जानें

Ganesh Chaturthi 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timings in India: गणेश उत्सव आज से शुरू होने जा रहा है. 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने की संपूर्ण विधि, नियम, शुभ मुहूर्त समेत महत्वपूर्ण डिटेल्स जानें.

Live Updates
11:23 PM. 31 Aug 22 5:53 PM. 31 Aug

मोदक चढ़ाने से मिलती है कर्ज से मुक्ति

ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को यदि कोई मोदक चढ़ाता है तो वह उसकी मुराद जल्दी पूरी करते हैं. साथ ही मान्यता है कि मोदक चढ़ाने से व्यक्ति को कर्ज से भी मुक्ति मिलती है. इसके अलावा भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू भी अत्यंत प्रिय हैं. लड्डू का भोग लगाने से गणेशजी व्यक्ति को धन समृद्धि को वरदान देते हैं.

11:23 PM. 31 Aug 22 5:53 PM. 31 Aug

सिंदूर से करें गणेश का श्रृंगार

शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री गणेश जी का श्रृंगार सिंदूर से ही किया जाता है. मान्यता है कि इससे साधक की समस्त समस्याएं दूर होती हैं. गणेशोत्सव के दिन करने से बुध और केतु दोनों ग्रहों की अशुभता से मुक्ति मिल जाती है.

11:23 PM. 31 Aug 22 5:53 PM. 31 Aug

आनंद महिंद्रा ने शेयर की गणेश चतुर्थी की इमोशनल वीडियो

गणेश चतुर्थी की एक कहानी…भारत की एक कहानी… के नाम से बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर एक इमोशन वीडियो स्टोरी शेयर की है. वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर है जो बप्पा की मूर्ति को अपने साथ घर ले जा रहा है और उनसे अपने घर परिवार की बातें शेयर कर रहा है. इस वीडियो को अबतक 81.3k लोग देख चुके हैं.

11:23 PM. 31 Aug 22 5:53 PM. 31 Aug

मारवाड़ी क्लब गणेश मूर्ति

11:23 PM. 31 Aug 22 5:53 PM. 31 Aug

गणपति की क्यों हैं दो पत्नियां

पौराणकि कथा के अनुसार एक बार गणेश जी को तपस्या में लीन देखकर तुलसी जी उन पर मोहित हो गईं. तुलसी जी ने गणपति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन गणेश जी ने खुद को ब्रह्मचारी बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया. गणपति की बात सुनकर तुलसी जी क्रोधित हो गईं और उन्होंने गजानन को श्राप दे दिया कि तुम्हारे दो विवाह होंगे.

11:23 PM. 31 Aug 22 5:53 PM. 31 Aug

गणेश चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 ए एम से 05:17 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:43 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:23 पी एम से 03:12 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:20 पी एम से 06:44 पी एम

अमृत काल- 06:59 ए एम से 08:28 ए एम

रवि योग- 06:04 ए एम से 12:58 पी एम

मुख्य बातें

Ganesh Chaturthi 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timings in India: गणेश उत्सव आज से शुरू होने जा रहा है. 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने की संपूर्ण विधि, नियम, शुभ मुहूर्त समेत महत्वपूर्ण डिटेल्स जानें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >