Ganapath Box Office Collection Day 1: पहले ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म का निकला दम, जैसे-तैसे किया इतना कलेक्शन

Ganapath Box Office Collection Day 1: शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म में टाइगर और कृति दोनों जबरदस्त एक्शन मोड में दिखे. ओपनिंग डे पर मूवी ने कितने नोट छापे, इसके बारे में आपको बताते है.

विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपत एक भविष्यवादी सिनेमा है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य किरदार निभा रहे हैं. इसमें अमिताभ बच्चन भी है जो अलग अंदाज में दिखेंगे.

पहले ही दिन टाइगर की इस फिल्म गणपत का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा था कि मूवी पहले 5-7 करोड़ रुपए की ओपनिंग करेंगी.

सैकनिल्क के मुताबिक गणपत ने ओपनिंग डे पर भारत में 3.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. बता दें कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई है. कहा जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है.

गणपत में कृति सेनन जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी. उनके अलावा मूवी में एली अवराम, रहमान, जमील खान, गिरीश कुलकर्णी, श्रुति मेनन भी हैं.

नौ साल बाद टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन एक बार फिर बड़े स्क्रीन पर साथ में दिखे है. फिल्म हीरोपंती में दोनों साथ में दिखे थे.

निर्देशक विकास बहल ने गणपत को लेकर प्रभात खबर से बातचीत में कहा, हम सब चाहते हैं कि हम ऐसी फिल्म बनाये , जिसमे बहुत ही हैवी वीएफएक्स हो. यह हम सब के लिए बहुत ही सीखने वाला प्रोसेस था क्योंकि इससे पहले ऐसी कोई फिल्म नहीं बनायीं थी.

डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म गणपत सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी नेटफ्लिक्स पर आएगा. हालांकि इसकी रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा, पूरी कास्ट और क्रू को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं… आपको शुभकामनाएं और फिल्म की शानदार सफलता की कामना करता हूं.

टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 में नजर आएंगे, जिसमें वो सत्या के किरदार में दिखेंगे. इसके अलावा वो फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी काम कर रहे हैं.

कृति सेनन आखिरी बार ‘शहजादा’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >