Gadar 2 एक्टर सनी देओल ने शाहरुख खान संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जिंदगी में हर कोई आगे…

1 / 1
Gadar 2 एक्टर सनी देओल ने शाहरुख खान संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जिंदगी में हर कोई आगे…
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 एक्टर सनी देओल ने शाहरुख खान संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जिंदगी में हर कोई आगे…

गदर 2 एक्टर सनी देओल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अब एक्टर ने सालों बाद शाहरुख खान संग अपनी लड़ाई पर बात की. साथ ही बताया कि अब वह कैसा रिश्ता साझा करते हैं.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने साल 2023 में ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की, जिसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं.

अब गदर 2 एक्टर ने शाहरुख खान और सलमान खान संग अपनी दोस्ती और दुश्मनी पर बात की है. साथ ही साल 2024 से वह क्या उम्मीद करते हैं. इसपर भी बात की.

सनी देओल ने एचटी सिटी से बातचीत में कहा, ”मेरा पूरा परिवार एक साथ बड़ा हुआ है. वाहे गुरु की वजह से चीजें बहुत अच्छी हो गई हैं. मैं देखता हूं कि 2024 भी काफी अच्छा होगा. लोगों का प्यार और स्नेह हमेशा से था, अब और बढ़ गया है.”

गदर 2 स्टार ने एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान को गले लगाते हुए अपनी वायरल तस्वीर के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ”ऐसा नहीं है. जिंदगी में हर कोई आगे बढ़ गया है और मानसिक रूप से खुश हैं, उनके पास जो कुछ है उससे सुरक्षित हैं.”

सनी देओल ने आगे कहा, ”जब वे छोटे थे तो ऐसे नहीं थे. अब हर कोई खुश और संतुष्ट है. हममें से हर कोई जानता है कि हमने क्या गलत या सही किया. समय एक उपचारक है. इसे वहीं छोड़ देना सबसे अच्छा है. मैं बहुत खुश था कि हर कोई मेरी पार्टी में आया.”

गदर 2 की सफलता की पार्टी के बारे में बात करते हुए, सनी देओल ने कहा, मुझे सलमान खान के कान में फुसफुसाते हुए याद है, मैंने कहा, “तू मुझे बुलाता था अपनी पार्टियों में, मैं नहीं आता था, आज तू मेरे यहां आ ही गया”.

सनी देओल ने आगे कहा, सलमान मुझे हर पार्टी में बुलाता था, लेकिन मैं नहीं जाता था, क्योंकि मुझे कहीं भी जाना आना ज्यादा पसंद नहीं है. इसकी शुरुआत मेरे पिताजी से हुई, हम उनके रास्ते पर चले. कोई किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, हम कभी ऐसा नहीं करते.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डर के क्लाइमेक्स पर असहमति के बाद शाहरुख और सनी देओल ने 16 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की. सनी ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि क्लाइमेक्स को लेकर निर्देशक यश चोपड़ा के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी और उन्होंने गुस्से में आकर अपनी पैंट फाड़ दी थी.

उन्होंने कहा कि डर के साथ उनका मुद्दा यह था कि फिल्म में विलेन के रोल को ज्यादा लाइमलाइट दी गई थी और इस बात से वह अनजान थे. इस बीच, हाल ही में आप की अदालत में एक उपस्थिति के दौरान, सनी ने झगड़े के बारे में खुलकर बात की और इसे ‘बचपना’ कहा.

Also Read: Gadar 2: अजय देवगन-रोहित शेट्टी ने गदर 2 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल के लिए हममें से हर कोई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >