निर्माता कमल किशोर मिश्रा को पुलिस ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार, पत्नी को कार से टक्कर मारने का है आरोप

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कमल ने अपनी पत्नी को कार से टक्कर मारी थी, जिसमें उन्हें गहरी चोट आई थी. उनकी पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था.

Kamal Kishor Mishra: हिंदी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के निर्माता कमल किशोर मिश्रा को लेकर नया अपडेट आया है. कमल को पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि कमल ने उन्हें कार से टक्कर मारी थी. पुलिस ने बुधवार को बताया था कि ये घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था. फुटेज में कार से टक्कर लगने के बाद वो जमीन पर गिरते दिखी थी. उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था. पूछताछ के बाद अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कमल किशोर मिश्रा को पूछताछ के बाद पुलिस ने किया गिरप्तार

अंबोली पुलिस के अनुसार, फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अंबोली थाने में आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत अपनी पत्नी को कार से मारने का मामला दर्ज किया गया है. उनका दावा है कि घटना के बाद उन्हें सिर में चोट लगी थी. आगे की जांच जारी है. वहीं, फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद बृहस्पतिवार को मुंबई के एक थाने में उन्हें घर से पूछताछ के लिए लाया गया था.

जानें क्या है पूरा मामला

कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने उन्हें कार से टक्कर मारी थी. अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना 19 अक्टूबर को अंधेरी (पश्चिम) में दंपती के अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई थी, जब मिश्रा की पत्नी ने उन्हें कार में एक अन्य महिला के साथ देखा था. जिसके बाद कमल ने कार चलाते हुए अपनी पत्नी को टक्कर मार दी. इसमें उनकी पत्नी को सिर, पैर और हाथ में चोट आई.

Also Read: Indian Idol 13: कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देने के बाद अमित कुमार फिर पहुंचे शो में, तारीफ में कही ये बात

कौन है कमल किशोर मिश्रा?

कमल किशोर मिश्रा फिल्म निर्माण से पहले एक ठेकेदार के रूप में काम करते थे. उन्होंने शर्माजी की लग गई, भूतियापा, फ्लैट नंबर 420, देहाती डिस्को, खल्ली बल्ली जैसी फिल्में बनाई है. उनकी देहाती डिस्को ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. डांस फिल्म को वरुण धवन का सपोर्ट मिला था. टाइगर श्रॉफ इसके पोस्टर लॉन्च में मौजूद थे.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >