नक्सली प्रभावित लोहरदगा के जुड़नी जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, IED बम विस्फोट में होता उपयोग

jharkhand naxal news: नक्सल प्रभावित लोहरदगा जिला के जुड़नी जंगल से पुलिस ने 10 बंडल कोडेक्स वायर बरामद किया है. इस वायर का उपयोग IED बम ब्लास्ट के समय किया जाता है. पुलिस के सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों की कमर टूटने लगी है.

Jharkhand Naxal News: लोहरदगा जिले के उग्रवाद प्रभावित जुड़नी जंगल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा के निर्देश पर डीएसपी (अभियान) दीपक पांडे के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान गौतांग पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई विस्फोटक साम्रगी बरामद की गई. बताया गया कि जब्त विस्फोटक IED बम ब्लास्ट करने में प्रयुक्त होता है.

10 बंडल कोडेक्स वायर बरामद

एसपी प्रियंका मीणा द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर जुड़नी जंगल के गोतांग पहाड़ में सर्च अभियान चलाया गया. इसमें 10 बंडल कोडेक्स वायर बरामद हुआ है. नक्सलियों द्वारा इसका उपयोग IED बम ब्लास्ट करने में उपयोग करते हैं. नक्सलियों के नापाक इरादों को लोहरदगा पुलिस के जवानों ने एक बार फिर विफल करने में सफलता हासिल की है.

पुलिस के लगातार सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों की टूटने लगी कमर

नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थी, लेकिन पुलिस के लगातार सर्च ऑपरेशन के कारण नक्सली बैकफुट पर आ गये हैं. पुलिस का अभियान देखकर नक्सली जहां-तहां विस्फोटकों का जखीरा जंगल में छुपाकर भाग रहे हैं. एसपी के मुताबिक, हाल के दिनों में कई नक्सलियों की गिरफ्तारी और नक्सलियों के मारे जाने तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की कमर टूट चुकी है.

Also Read: Jharkhand news: PM आवास योजना का लाभुक ने उठाया गलत लाभ, घर की जगह बना दिया बाइक शो-रूम, जानें पूरा मामला

नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार रहेगा जारी

वहीं, जंगलों में पुलिस बलों के लगातार सर्च ऑपरेशन से नक्सली अपने सामानों को छोड़ इधर-उधर भागने को विवश हो रहे हैं. साथ ही लोहरदगा पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों को मात दे रहे हैं. यही कारण है कि नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गये विस्फोटक और हथियार बरामद किये जा रहे हैं. एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Posted By: Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >