TIGER 3 Advance Booking: धड़ाधड़ बिक रही हैं ‘टाइगर 3’ की टिकटें, अब इतने करोड़ की ओपनिंग मिलना तो तय

TIGER 3: सलमान खान स्टारर टाइगर 3, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. एडवांस बुकिंग शनिवार को ओपन कर दी गई है. सलमान के साथ-साथ इसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी है. चलिए बताते है आपको कि एडवांस बुकिंग में पहले दिन कितने टिकट बिके.

टाइगर 3, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमराश हाशमी स्टारर मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है. फैंस मूवी को लेकर काफी उत्साहित है.

टाइगर 3 में इमराश हाशमी विलेन के रोल में दिखेंगे. इमराश इस बार अलग अंदाज में दिखेंगे, जो उनके फैंस ने कभी नहीं देखा होगा. ट्रेलर में एक्टर का अंदाज देख उनके चाहने वाले काफी इम्प्रेस हो गए थे. ये पहली बार होगा जब इमरान विलेन के रोल में दिखेंगे.

टाइगर 3 की बुकिंग शनिवार को ओपन कर दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होने वाली है.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर 3 ने अपने 2D संस्करणों के लिए 90 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है और बाकी IMAX 2D और 4DX संस्करणों से अर्जित की है.

बुक माय शो का दावा है कि ज्यादातर सिनेमाघरों में हर घंटे ‘टाइगर 3’ शो होते हैं. 12 नवंबर को सुबह 6:05 बजे, सबसे पहला शो पीवीआर आईसीओएन: फीनिक्स पैलेडियम, लोअर परेल मुंबई में होगा. जबकि रात 11:55 बजे दिवाली कई 2डी स्क्रीन पर दिन की आखिरी स्क्रीनिंग होगी.

‘टाइगर 3’ का सबसे पहला गैर-आईमैक्स शो मुंबई में सुबह 6:30 बजे आईनॉक्स: नीलयोग, घाटकोपर (ई) में है. बता दें कि फिल्म की टिकटें 120 रुपये से लेकर 1,600 रुपये तक में बिक रहे है.

टाइगर 3 के ट्रेलर को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया. ट्रेलर में टाइगर और जोया अपने बेटे के साथ दिखे थे. ट्रेलर में सलमान और कैटरीना हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स में व्यस्त नजर आ रहे हैं.

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो रोल करते दिखेंगे. बता दें कि सलमान खान ने भी पठान में कैमियो रोल प्ले किया था. वहीं, सुमित काडेल के अनुसार पहले दिन मूवी 30 से 40 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है. पहले वीकेंड 60 करोड़ का बिजेनस होगा.

हाल ही में खबरें आई कि टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, “पठान के साथ, कबीर टाइगर 3 में भी दिखाई देंगे.

सलमान खान आखिरी बार किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट ने काम किया था.

Also Read: TIGER 3: सलमान-शाहरुख खान का साथ देगा बॉलीवुड का ये हैंडसम हंक, विलेन इमराश हाशमी के छुड़ा देगा पसीने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >